जेम पर यूपी की खरीद एक लाख करोड़ पार, मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार - up wins 3 national gem awards crosses 1 lakh cr procurement
जेम पर यूपी की खरीद एक लाख करोड़ पार, मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार उत्तर प्रदेश को सरकारी खरीद के डिजिटल मंच GeM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। राज्य ने GeM के माध्यम से 1 लाख करोड़ रुपये ...…

सौजन्य से:- Jagran
जेम पर यूपी की खरीद एक लाख करोड़ पार, मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
उत्तर प्रदेश को सरकारी खरीद के डिजिटल मंच GeM पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए तीन राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। राज्य ने GeM के माध्यम से 1 लाख करोड़ रुपये ...और पढ़ें
HighLights
- GeM पर यूपी की खरीद एक लाख करोड़ पार।
- राज्य को मिले तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार।
- देश की कुल GeM खरीद में 30% से अधिक हिस्सेदारी।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। सरकारी खरीद के डिजिटल मंच गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जेम) के जरिए अधिक खरीददारी के लिए उत्तर प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर तीन पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।
वर्ष 2017 में जेम की शुरुआत के बाद से प्रदेश ने इस प्लेटफार्म के माध्यम से एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद की है। देश के सभी राज्यों द्वारा जेम के जरिए की गई कुल खरीद में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक है। इस उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश को तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किए गए।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में पिछले सोमवार को आयोजित जेम के 10वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश को ‘जेम ओवराल एक्सीलेंस अवार्ड’, ‘हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन’ और ‘बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फार कैपेसिटी बिल्डिंग’ से सम्मानित किया।
प्रदेश की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के प्रमुख सचिव शशिभूषण लाल ‘सुशील’ ने पुरस्कार ग्रहण किए।‘जेम ओवरआल एक्सीलेंस अवार्ड’ प्रदेश के समग्र प्रदर्शन के लिए दिया गया है।
वहीं ‘हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन’ पुरस्कार जेम की स्थापना से अब तक एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद के लिए मिला है। तीसरा पुरस्कार जेम के बारे में जागरूकता बढ़ाने, प्रशिक्षण देने और विभागों व अधिकारियों को डिजिटल खरीद प्रणाली से जोड़ने के प्रयासों के लिए दिया गया।
प्रमुख सचिव शशिभूषण लाल सुशील ने कहा कि जेम पर खरीद बढ़ने का लाभ सरकारी विभागों के साथ प्रदेश के कारोबारियों और उद्यमियों को भी मिला है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों, महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उद्यमों तथा स्टार्टअप को सरकारी खरीद में भागीदारी के बेहतर अवसर मिले हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

फिरोजाबाद की चूड़ियों का जलवा! योगी सरकार की ODOP योजना ने बदल दी यूपी की तस्वीर

वाराणसी उड़ान रद्द होने से यात्री परेशान


