होमबिज़नेसजेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार
बिज़नेस

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार उत्तर प्रदेश ने जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पर ₹1 लाख करोड़ से अधिक की सरकारी खरीद कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस प्रद…

Hindustan के अनुसार12 अगस्त 2026 को 12:18 am बजे
जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

सौजन्य से:- Hindustan

जेम पर उत्तर प्रदेश का शानदार प्रदर्शन, ₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

उत्तर प्रदेश ने जेम (गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस) पर ₹1 लाख करोड़ से अधिक की सरकारी खरीद कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने प्रदेश को तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार दिए। इन पुरस्कारों में जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड, हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन अवार्ड और बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स शामिल हैं।

-जेम के 10वें स्थापना दिवस पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किया सम्मानित -जेम पर सरकारी खरीद में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मिला जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड

-₹1 लाख करोड़ से अधिक की खरीद के लिए मिला हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन अवार्ड

-जेम की जानकारी और प्रशिक्षण को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए मिला बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग अवार्ड

-यूपी की खरीद देश के राज्यों की कुल खरीद में 30 प्रतिशत से अधिक

लखनऊ, विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश ने सरकारी खरीद के डिजिटल मंच जेम यानी गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2017 में जेम की शुरुआत के बाद से प्रदेश ने इसके माध्यम से ₹एक लाख करोड़ से अधिक की खरीद कर ली है। देश के सभी राज्यों की जेम के जरिए हुई कुल खरीद में उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से अधिक है। इसी शानदार प्रदर्शन के लिए प्रदेश को जेम के 10वें स्थापना दिवस पर एक साथ तीन प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं।

पुरस्कार वितरण समारोह

10 अगस्त को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित जेम के 10वें स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने उत्तर प्रदेश को 'जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड', 'हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन' और 'बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग' से सम्मानित किया। उत्तर प्रदेश की ओर से प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, शशि भूषण लाल सुशील ने ये पुरस्कार ग्रहण किए। तीन अलग-अलग श्रेणियों में मिला यह सम्मान जेम पर उत्तर प्रदेश के लगातार बेहतर प्रदर्शन की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान है।

उत्तर प्रदेश का प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश को मिला जेम ओवरऑल एक्सीलेंस अवार्ड जेम पर प्रदेश के समग्र प्रदर्शन के लिए है। हाईएस्ट जीएमवी सिंस इनसेप्शन पुरस्कार जेम की स्थापना से अब तक प्रदेश द्वारा की गई एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की खरीद को दर्शाता है। वहीं बेस्ट आउटरीच इनिशिएटिव्स फॉर कैपेसिटी बिल्डिंग पुरस्कार जेम के बारे में लोगों को जागरूक करने, प्रशिक्षण देने और अधिक से अधिक विभागों, अधिकारियों तथा कारोबारियों को इससे जोड़ने के प्रयासों के लिए मिला है।

मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन

प्रमुख सचिव शशिभूषण लाल सुशील ने बताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में जेम पर उत्तर प्रदेश की बढ़ती खरीद का फायदा सरकारी विभागों के साथ प्रदेश के कारोबारियों और उद्यमियों को भी मिला है। सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों, महिला उद्यमियों, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के उद्यमों और स्टार्टअप्स को सरकारी खरीद में भाग लेने के लिए बेहतर अवसर मिले हैं। छोटे कारोबारियों के लिए सरकारी बाजार तक पहुंच आसान हुई है और वे अपने उत्पाद एवं सेवाएं सीधे सरकारी संस्थाओं के सामने रख पा रहे हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें