UP Weather Today: लखनऊ समेत पूरे यूपी में सितंबर में कम बारिश के आसार, अल-नीनो का दिखेगा असर - up monsoon rain september forecast less than normal due to el nio
UP Weather Today: लखनऊ समेत पूरे यूपी में सितंबर में कम बारिश के आसार, अल-नीनो का दिखेगा असर प्रदेश में मानसून की चाल असमान रही है, 26 अगस्त तक सामान्य से 64 मिमी कम बारिश दर्ज की गई ...और पढ़ें HighLights - प्रदेश में अ…

सौजन्य से:- Jagran
UP Weather Today: लखनऊ समेत पूरे यूपी में सितंबर में कम बारिश के आसार, अल-नीनो का दिखेगा असर
प्रदेश में मानसून की चाल असमान रही है, 26 अगस्त तक सामान्य से 64 मिमी कम बारिश दर्ज की गई ...और पढ़ें
HighLights
- प्रदेश में अब तक 64 मिमी बारिश की कमी।
- सितंबर में अल-नीनो के कारण कम बारिश की आशंका।
- पूर्वी यूपी में शुरुआती सप्ताह में अच्छी बारिश संभव।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में मानसून की चाल इस बार असमान बनी हुई है। 26 अगस्त तक प्रदेश में सामान्य बारिश करीब 566 मिमी के मुकाबले लगभग 502 मिमी बारिश हुई है। यानी मानसून सीजन में अब तक करीब 64 मिमी बारिश कम हुई है।
मौसम विभाग के अनुसार अल-नीनो धीरे-धीरे मजबूत हो रहा है और इसका असर मानसूनी हवा पर पड़ सकता है। ऐसे में सितंबर में प्रदेश में बारिश सामान्य से कम रहने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि सितंबर के आरंभिक सप्ताह में बारिश में वृद्धि होने की संभावना है।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी व उत्तरी ओडिशा के तट पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 48 घंटों के दौरान मजबूत होकर पश्चिम-उत्तर दिशा में आगे बढ़ेगा, जो उत्तरी ओडिशा व गांगेय पश्चिम बंगाल के ऊपर से गुजर सकता है। इसके साथ निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मानसूनी द्रोणी फिर से सक्रिय हो रही है। इससे पूर्वी उत्तर प्रदेश में मध्यम वर्षा के साथ कहीं-कहीं भारी वर्षा होगी।
विभाग के अनुसार, प्रदेश के 13 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई है, जबकि 34 जिलों में बारिश सामान्य से कम रही है। यही वजह है कि राज्य का औसत आंकड़ा भले सामान्य श्रेणी के आसपास हो, लेकिन जिलों के स्तर पर बारिश में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है।
यह भी पढ़ें- 'सपा ने जेपीएनआइसी को बना रखा था लूट-खसोट का अड्डा', अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी ने कसा तंज
पूर्वी यूपी के कई जिलों में बारिश की स्थिति चिंताजनक रही है। देवरिया में सामान्य से 74 प्रतिशत, भदोही में 64 प्रतिशत, जौनपुर में 59 प्रतिशत, संतकबीरनगर में 51 प्रतिशत तथा अमेठी और कौशांबी में 46 प्रतिशत कम बारिश रिकार्ड की गई है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


