UP Weather Today: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून, थम जाएगी बारिश - up monsoon withdrawal final departure by september 22
UP Weather Today: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून, थम जाएगी बारिश उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई 22 सितंबर तक होने की संभावना है, पश्चिमी यूपी से यह 19 सितंबर के ...और पढ़ें जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूप…

सौजन्य से:- Jagran
UP Weather Today: 22 सितंबर से उत्तर प्रदेश से विदा हो जाएगा मानसून, थम जाएगी बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून की विदाई 22 सितंबर तक होने की संभावना है, पश्चिमी यूपी से यह 19 सितंबर के ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, लखनऊ। यूपी में मानसून अब विदाई की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी यूपी से मानसून की वापसी शुरू होगी। अब प्रदेश में भी लगभग मानसूनी बारिश पर लगाम लग चुकी है। अधिकतर जिलों में तेज धूप हो रही है।
इस बार राज्य में मानसून का मिजाज शुरू से ही उतार-चढ़ाव भरा रहा। जून-जुलाई में बारिश की कमी रही, लेकिन अगस्त में अच्छी वर्षा ने इसकी भरपाई कर दी। इस सीजन में अब तक उत्तर प्रदेश में सामान्य से चार प्रतिशत कम बरसात हुई है।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, 20 सितंबर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं 22 सितंबर से पूरे राज्य में वर्षा थम जाने के साथ ही मौसम शुष्क होने की संभावना है। 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून वापसी आरंभ होने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। बुधवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा हुई।
प्रतापगढ़, सुलतानपुर, कौशांबी और आसपास के जिलों में भी बादल खूब बरसे। हालांकि, गुरुवार से इन जिलों में भी मौसम शुष्क होने के आसार हैं। बुधवार को लखनऊ में सुबह से धूप खिली, जिसकी वजह से उमसभरी गर्मी ने थोड़ा परेशान किया।
यह भी पढ़ें- यूपी के सभी जिलों में दौड़ेगी ‘भारत टैक्सी’, गांवों तक पहुंचेगा सरकारी मॉडल
राजधानी में दिन का तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि राता का पारा 26.4 दर्ज किया गया। कई जिलों में मौसम शुष्क रहने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया।
यह भी पढ़ें- हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, UP के 4 सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आरक्षण पर लगाई रोक
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


