UP Weather: सोनभद्र, मीरजापुर और तराई के जिलों में बारिश, लखनऊ-अवध में कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट - up weather today 25 august imd alert rain in sonbhadra mirzapur chandauli westerly winds will blow across the state aaj ka mausam
UP Weather: सोनभद्र, मीरजापुर और तराई के जिलों में बारिश, लखनऊ-अवध में कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट UP Weather: प्रदेश के पश्चिमी और मध्यवर्ती हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है, जबकि सोनभद्र, मीर…

सौजन्य से:- Jagran
UP Weather: सोनभद्र, मीरजापुर और तराई के जिलों में बारिश, लखनऊ-अवध में कैसा रहेगा मौसम? IMD का ताजा अपडेट
UP Weather: प्रदेश के पश्चिमी और मध्यवर्ती हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है, जबकि सोनभद्र, मीरजापुर जैसे पूर्वी जिलों में वर्षा जारी रह सकती है। लखनऊ और अवध में छिटपुट बारिश होगी, वहीं पश्चिमी यूपी में पछुआ हवाओं से बारिश की तीव्रता घटेगी।
HighLights
- पश्चिमी और मध्य यूपी में बारिश की संभावना कम।
- सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली में जारी रह सकती है वर्षा।
- लखनऊ और अवध में छिटपुट बारिश की संभावना।
जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: प्रदेश के पश्चिमी एवं मध्यवर्ती हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना कम है। मंगलवार को भारी वर्षा वाले जिलों की संख्या में और कमी आएगी। सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली व आसपास के जिलों में वर्षा की संभावना है, जबकि तराई के कुछ जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि लखनऊ और अवध के जिलों में बारिश छिटपुट ही होगी।
लखनऊ और अवध के जिलों में छिटपुट होगी बारिश
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि निचले क्षोभमंडल में पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से मानसूनी द्रोणी का पश्चिमी छोर हिमालय की तराई की ओर शिफ्ट हो रही है। उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी पर बना निम्न दबाव क्षेत्र अगले 24 घंटों में उत्तरी-पश्चिमी दिशा में उत्तरी ओडिशा होते हुए आगे बढ़ सकता है। इसके दृष्टिगत पूर्वांचल में हो रही हल्की से मध्यम वर्षा कुछ दिनों तक जारी रह सकती है।
प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में बारिश की संभावना कम
अतुल कुमार सिंह का कहना है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है, जबकि प्रदेश के पश्चिमी भाग में पछुआ हवा की सक्रियता बढ़ेगी। इससे वर्षा की तीव्रता में कमी आएगी। लखनऊ में सोमवार को अलग-अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश हुई।
इससे पहले सोमवार सुबह इंदिरानगर व गोमतीनगर में वर्षा हुई तो दोपहर बाद आलमबाग क्षेत्र में बारिश हुई। दिन में हल्की धूप निकली। इससे तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।
लखनऊ का तापमान
राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह रविवार की अपेक्षा 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। प्रदेश में अधिकतम तापमान अयोध्या में सर्वाधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहपुर में 35.2 व बस्ती में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

यूपी में सियासी हलचल: सपा के तीन बागी अब भाजपा के साथ, 14 को अमेठी में शक्ति प्रदर्शन और विधिवत सदस्यता ग्रहण

गठबंधन नहीं होता है तो विकल्प के रूप में उतरेंगे, रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में चिराग का ऐलान

लोजपा रामविलास के साथ गठबंधन धर्म निभा रही BJP, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामविलास पासवान को अर्पित की श्रद्धांजलि - chief minister yogi adityanath upholds coalition ethics pays tribute to ram vilas paswan in lucknow


