होमशिक्षा-करियरUP Weather 9 August: प्रयागराज से सहारनपुर तक इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक संग बरसेंगे बादल
शिक्षा-करियर

UP Weather 9 August: प्रयागराज से सहारनपुर तक इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक संग बरसेंगे बादल

UP Weather 9 August: प्रयागराज से सहारनपुर तक इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक संग बरसेंगे बादल UP Weather 9 August: यूपी में प्रयागराज से सहारनपुर तक मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया…

Hindustan के अनुसार9 अगस्त 2026 को 06:18 am बजे
UP Weather 9 August: प्रयागराज से सहारनपुर तक इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक संग बरसेंगे बादल

सौजन्य से:- Hindustan

UP Weather 9 August: प्रयागराज से सहारनपुर तक इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, गरज-चमक संग बरसेंगे बादल

UP Weather 9 August: यूपी में प्रयागराज से सहारनपुर तक मौसम विभाग ने 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक संग बादल बरसेंगे। मानसून के फिर सक्रिय रहने का अनुमान है।

यूपी में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय होता दिख रहा है। मौसम विभाग ने आज 9 अगस्त के लिए कई शहरों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के लगभग 11 जिलों के लिए भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफान का अलर्ट जारी किया गया है। प्रयागराज से लेकर सहारनपुर तक के जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अगले 24 घंटों में इन इलाकों में 4 इंच तक बारिश हो सकती है। वहीं, पश्चिम यूपी के कई इलाकों के अन्य हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 8 अगस्त से पश्चिम बंगाल और आसपास के इलाकों में चक्रवाती परिसंचरण (साइक्लोनिक सर्कुलेशन) के असर से कम दबाव का क्षेत्र बना है। आने वाले कुछ दिनों में इस सिस्टम के मज़बूत होने की उम्मीद है, जिससे उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना बढ़ जाएगी। अभी मौसम विभाग ने रविवार को बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, सहारनपुर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने कहा कि 9 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले 4-5 दिन मानसून का असर देखने को मिलता रहेगा। इसके कारण कई स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 10 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी दोनों उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है।

अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि गया। माैसम विभाग की मानें तो रविवार को जिन इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं वहां तापमान शनिवार की तरह ही रह सकता है। ऐसे में लोगों को उसम से बेहाल होना पड़ सकता है। हालांकि सोमवार से एकबार फिर बारिश का अनुमान जताया गया है, जो 12 अगस्त तक जारी रह सकता है।

10 अगस्त को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, सहारनपुर, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश का खतरा बना रहेगा। 11 और 12 अगस्त को आगरा, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। कई हिस्सों में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है, जिसके चलते अलग-अलग इलाक़ों में बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में भी मौसम करवट ले सकता है।

लेखक के बारे में

Srishti Kunjसृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें