होमशिक्षा-करियरUP Weather 5 August: यूपी में फिर बिगड़ा मौसम, आज और कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
शिक्षा-करियर

UP Weather 5 August: यूपी में फिर बिगड़ा मौसम, आज और कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

UP Weather 5 August: यूपी में फिर बिगड़ा मौसम, आज और कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट यूपी में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के…

Hindustan के अनुसार5 अगस्त 2026 को 04:18 am बजे
UP Weather 5 August: यूपी में फिर बिगड़ा मौसम, आज और कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

सौजन्य से:- Hindustan

UP Weather 5 August: यूपी में फिर बिगड़ा मौसम, आज और कल इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

यूपी में एक बार फिर से मॉनसून एक्टिव हो गया है। जिसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में बीते दो दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक 6 अगस्त तक लखनऊ, कानपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।

UP Weather 5 August: यूपी में एक बार फिर मॉनसून पूरी ताकत से लौट आया है। मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसूनी ट्रफ लाइन के खिसकने और बिहार, हरियाणा व राजस्थान के चक्रवाती हवाओं के असर से मैदानी इलाकों में नमी काफी बढ़ गई है। इसके चलते अगले दो-तीन दिनों तक प्रदेश के बड़े हिस्से में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का अनुमान है। लखनऊ-कानपुर समेत 46 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

अलर्ट वाले जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और मेघगर्जन की संभावना है। मौसम विभाग ने कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली, अमेठी, बांदा, चित्रकूट, कानपुर देहात, कानपुरन नगर, उन्नाव, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और हमीरपुर के लिए अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, लखनऊ, उन्नाव, बाराबंकी समेत 40 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। पांच अगस्त यानी आज पूरे राज्य में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है, जबकि छह अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी और पूर्वी यूपी में भारी वर्षा हो सकती है।

कन्नौज में सबसे अधिक बारिश

पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 125 मिलीमीटर बारिश कन्नौज के छिबरामऊ में दर्ज की गई। इसके अलावा बहराइच के नानपारा में 104 मिमी, अयोध्या में 94.8 मिमी, लखीमपुर खीरी के शारदानगर में 81.6 मिमी, कानपुर नगर में 75 मिमी, बाराबंकी के हैदरगढ़ में 70 मिमी, जौनपुर में 68.6 मिमी तथा लखनऊ में 66.6 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इटावा के चकरनगर में 100 मिमी, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद और मैनपुरी के करहल में 60-60 मिमी तथा आगरा में 55.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में एक जून से चार अगस्त तक मानसून की संचयी बारिश सामान्य से कम बनी हुई है। पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 281.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 387.7 मिमी है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत कम है।

इन जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

सोनभद्र, मिर्जापुर, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुरी खीरी, हरदोई, सीतापुर, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, शामली, बागपत, मेरठ, कासगंज, एटा, मैनुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, महोबा और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी है।

6 अगस्त को इन जिलों में अलर्ट

आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुर, इटावा और औरैया में 6 अगस्त ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर, फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कन्नौज, उन्नाव, रायबरेली, सहारनपुर, मथुरा, हाथरस, एटा, बिजनौर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में यलो अलर्ट जारी है।

लेखक के बारे में

Pawan Kumar Sharmaपवन कुमार शर्मा पिछले चार वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए वह उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, सरकारी योजनाओं और टूरिज्म से जुड़े मुद्दों पर नियमित रूप से लिखते हैं। इससे पहले पवन एबीपी न्यूज के साथ बतौर फ्रीलांसर काम कर चुके हैं। पवन ने नई दिल्ली स्थित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इससे पहले क्राइस्ट चर्च कॉलेज, कानपुर से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। ग्राउंड रिपोर्टिंग और अकादमिक समझ के साथ पवन तथ्यात्मक, संतुलित और पाठक-केंद्रित समाचार लेखन करते हैं।

और पढ़ें

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें