UP Weather, 31 August: यूपी में झमाझम बारिश की संभावना, पूर्वांचल में अलर्ट; जानें अगले सात दिन का मौसम
UP Weather, 31 August: यूपी में झमाझम बारिश की संभावना, पूर्वांचल में अलर्ट; जानें अगले सात दिन का मौसम UP Weather, 31 August: यूपी में अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। खासकर पूर्वांचल…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather, 31 August: यूपी में झमाझम बारिश की संभावना, पूर्वांचल में अलर्ट; जानें अगले सात दिन का मौसम
UP Weather, 31 August: यूपी में अगले एक हफ्ते तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। खासकर पूर्वांचल में मध्यम से तेज बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, जबकि अन्य दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
UP Weather, 31 August: यूपी में अगले एक हफ्ते तक झमाझम बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कानपुर समेत पूर्वांचल के अधिकांश जिलों में बदरा बरसने की उम्मीद जताई है। वहीं, सोमवार को ऑरेंज अलर्ट वहीं बाकि दिनों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। दरअसल, मौसम की ट्रफ लाइन कानपुर के नजदीक हरदोई से गुजर रही है। इससे कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, रविवार को कानपुर एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर 32.6 रहा। वहीं, सीएसए में 3.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
बंगाल की खाड़ी में बने नए कम दबाव के क्षेत्र के कारण उड़ीसा, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश के बाद पूर्वी उत्तर प्रदेश में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई है। इनका सिलसिला पांच सितंबर या इसके बाद तक चल सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने विशेषकर कानपुर समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी किया है। सीएसए के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि आगे घने बादल छाए रहेंगे। अगले पांच दिनों तक मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। तामपान में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहेगा। उमस भी कभी अधिक तो कभी कम रहेगी।
सितंबर के पहले हफ्ते में अच्छी बारिश के आसार
सितंबर की दहलीज पर इस महीने के शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक बारिश होने की संभावना बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार सितंबर शुरू होते ही मौसम का मिजाज बदलेगा। एक से पांच सितंबर के बीच करीब सौ मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की जा सकती है। संभाग में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। 1 सितंबर को पूर्वांचल के कुछ हिस्सों मेघगर्जन के साथ वज्रपात के भी आसार हैं।
इन इलाकों में हुई बारिश
शनिवार-रविवार सुबह साढ़े 8 बजे तक एयरफोर्स वेदर स्टेशन पर 32.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बर्रा में 5.2 मिमी और सीएसए में 3.7 मिमी बारिश दर्ज हुई। रविवार की शाम को घने बादल छा गए। कुछ देर कहीं तेज बारिश तो कहीं बौछारें पड़ीं। इसके बाद बादल लंबे समय तक छाए रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 33.4 से 33.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। रात का पारा 25.4 से 25.6 डिग्री हो गया।
दिल्ली में भी झमाझम बारिश
दिल्ली में सोमवार के बाद एक फिर से बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। मौसम विभाग का अनुमान है कि देश की राजधानी के अलग-अलग इलाकों में बारिश होगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिलेगी। दिल्ली में भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


