UP Weather, 30 August: यूपी में मौसम आज फिर दिखाएगा तेवर, पूर्वी इलाकों में होगी भारी बारिश
UP Weather, 30 August: यूपी में मौसम आज फिर दिखाएगा तेवर, पूर्वी इलाकों में होगी भारी बारिश Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सितंबर में पूर्वी यूपी में यलो अलर्ट है, यानि सितंबर में भी बारिश से निजात नहीं…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Weather, 30 August: यूपी में मौसम आज फिर दिखाएगा तेवर, पूर्वी इलाकों में होगी भारी बारिश
Aaj Ka Mausam : मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सितंबर में पूर्वी यूपी में यलो अलर्ट है, यानि सितंबर में भी बारिश से निजात नहीं मिलेगी। आज लखनऊ से लेकर तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बारिश के आसार बने हुए हैं। जबकि पश्चिमी यूपी के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं जारी की गई है।
Aaj Ka Mausam : उत्तर प्रदेश में आज फिर मौसम को लेकर अलर्ट है। आज प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। लखनऊ से लेकर तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक बारिश के आसार बने हुए हैं। जबकि पश्चिमी यूपी के लिए कोई विशेष चेतावनी नहीं जारी की गई है। मौसम विभाग ने वाराणसी और आसपास के इलाकों में रविवार को भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है जबकि 31 अगस्त और पहली सितंबर को भारी वर्षा का अलर्ट जारी हुआ है।
अगस्त में बारिश से रिकॉर्ड टूटे, सितंबर भी भिगोएगा
मौसम विभाग का कहना है कि इस बार सितंबर में पूर्वी यूपी में यलो अलर्ट है, यानि सितंबर में भी बारिश से निजात नहीं मिलेगी। आईएमडी के अनुसार कानपुर में अगस्त में सामान्य से 39 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है जबकि जुलाई में 03 फीसदी कम रही थी। सीएसए के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि अगस्त में अभी और बारिश शेष है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि मानसून कानपुर में काफी मेहरबान रहा है। यही कारण है कि शहर में अब तक 39 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। उधर,तेज धूप के बाद शनिवार शाम से कानपुर में घने बादल छा गए। इन घने काले बादलों के कारण दिन में ही स्ट्रीट लाइटों से लेकर वाहनों की लाइटें जल गईं।
बनारस में भादो का अच्छी बारिश के साथ हुआ आगाज
मानसून के सबसे महत्वपूर्ण महीने भादौ की शनिवार को बनारस में अच्छी बारिश के साथ शुरुआत हुई। दोपहर बाद लगभग सवा दो से सवा तीन बजे तक जिले के ज्यादातर हिस्सों में जमकर मेघ बरसे। बारिश के साथ बिजली की चमक और मेघों की गर्जना भी खूब हुई। चमक-गरज के साथ बारिश ही भादो की पहचान है। मौसम विभाग ने रविवार को भी कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है जबकि 31 अगस्त एवं पहली सितंबर को भारी वर्षा का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं प्रयागराज में मौसम विभाग ने बताया कि उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव से मानसून सक्रिय है। शनिवार को भी बारिश हुई। 24 घंटे में 66.8 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।
शनिवार की बारिश खरीफ सत्र की फसलों के लिए लाभदायक मानी जा रही है। हालांकि बारिश शुरू होने तक उमस भरी चिपचिपी गर्मी ने काफी परेशान किया। बीच-बीच में धूपछांव की स्थिति माहौल को असहनीय बना रही थी। दो बजे के बाद हुई बारिश से भी उमस में एकदम कमी नहीं आई। इससे देर रात और रविवार भोर में भी वर्षा की संभावना बनी हुई थी। मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में 6.9 मिमी ही बारिश दर्ज की। वहीं अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने कहा कि बंगाल की खाड़ी में बने निम्नदबाव क्षेत्र के कारण फिर तेज बारिश के आसार हैं।
तीन से लौट सकते हैं बादल उमस के साथ बढ़ेगी गर्मी
ताजनगरी आगरा में फिलहाल बारिश का दौर थम गया है। बादलों के हटने से गर्मी के साथ उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है। तीन सितंबर से बादलों की वापसी और हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार दो सितंबर तक आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा। दिन का तापमान 25 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रात का पारा करीब 26 डिग्री रहने के आसार हैं। अधिकतम आर्द्रता 70 से 80 प्रतिशत तक रह सकती है। इससे उमस के साथ गर्मी परेशान करेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 प्रतिशत रही।
मेरठ में बारिश ने लगाया रिकॉर्ड तापमान पर ब्रेक
इस साल अगस्त अच्छी बारिश ने मेरठ में दिन में रिकॉर्ड तापमान पर ब्रेक लगा दिया। 75 सालों में मेरठ में चार बार दिन के तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचे लेकिन इस बार यह केवल 37.2 डिग्री सेल्सियस तक ही पहुंच पाए। अगस्त के बचे हुए दो दिनों भी तापमान में बड़ी बढ़ोत्तरी के आसार नहीं हैं। अगस्त में 15 दिन बारिश दर्ज की गई। कुल आंकड़ा चार सौ मिमी से अधिक पहुंच चुका है। ये आंकड़े मौसम विभाग के हैं। शनिवार को मेरठ में मौसम शुष्क और साफ रहा। दिन का तापमान 36 और रात का 26.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि वेस्ट यूपी के एक-दो स्थानों पर बौछारें जरूर गिर सकती हैं। शनिवार को मेरठ का एक्यूआई 134 दर्ज हुआ जो मध्यम श्रेणी में है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ की नैमिष नगर और वरुण विहार योजना का आज शुभारंभ, सीएम योगी करेंगे शिलान्यास

बेटी की जिद और मां का प्यार! लखनऊ चिड़ियाघर में मादा जिराफ सुजाता को अपर्णा यादव ने लिया गोद, दिया ₹5.51 लाख का चेक

Uttar Pradesh farm pond scheme helps farmers store rainwater for irrigation


