होमकृषियूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात - up weather today monsoon active in west up heavy rainfall across the state starting august 4lightning alerts issued for several districts rain in muzaffarnagar aaj ka mausam
कृषि

यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात - up weather today monsoon active in west up heavy rainfall across the state starting august 4lightning alerts issued for several districts rain in muzaffarnagar aaj ka mausam

यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात UP Weather Today: प्रदेश में 4 से 10 अगस्त तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिससे गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना…

jagran.com के अनुसार2 अगस्त 2026 को 04:18 am बजे
यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात
 - up weather today monsoon active in west up heavy rainfall across the state starting august 4lightning alerts issued for several districts rain in muzaffarnagar aaj ka mausam

सौजन्य से:- jagran.com

यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात

UP Weather Today: प्रदेश में 4 से 10 अगस्त तक मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिससे गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में ...और पढ़ें

HighLights

- प्रदेश में 4 से 10 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना

- कई जिलों में वज्रपात का अलर्ट, सावधानी बरतने की सलाह

- तराई क्षेत्रों से शुरू होकर पूरे यूपी में फैलेगी बारिश

जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Weather: प्रदेश में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को तराई क्षेत्रों में बारिश के बाद चार अगस्त से 10 अगस्त तक प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी व आसपास के क्षेत्र में तेज मूसलाधार बरसात हुई है। भारी बरसात से सड़कों पर जलभराव हो गया है। देर रात से लगातार बरसात से लोगों को उमस और गर्मी से भी निजात मिली है।

धुम्मनपुरी से शेरपुर नगला जाने वाले मार्ग तेज बहाव में बह जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।

दो अगस्त से तराई में बदलेगा मौसम, 10 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह अनुसार, बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी मिलने और मानसूनी ट्रफ के यूपी की ओर सक्रिय होने से वर्षा की गतिविधियां तेज होंगी। शुरुआत तराई जिलों जैसे लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर और आसपास के क्षेत्रों से होगी। इसके बाद बारिश का दायरा मध्य, पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैलेगा।

कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के साथ तेज हवा चलने और गरज-चमक की संभावना

चार अगस्त से प्रदेश के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश होने के साथ तेज हवा चलने और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है। किसानों को भी खेतों में काम करते समय मौसम की ताजा जानकारी पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में देर रात झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, दिनभर आसमान में छाए रहेंगे बादल

यह भी पढ़ें- UP Weather: 1 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम, IMD का लेटेस्ट अपडेट; पीलीभीत सहित कई जिलों में बिजली गिरने का अलर्ट

लगातार बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी, लेकिन निचले इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने तथा छोटे नालों और नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका भी बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें