UP Textile Conclave 2026: पहले वसूली की पर्ची, अब निवेश की क्रांति...सीएम योगी ने बताया बदलते यूपी का सच
UP Textile Conclave 2026: पहले वसूली की पर्ची, अब निवेश की क्रांति...सीएम योगी ने बताया बदलते यूपी का सच UP का मतलब है 'अप', यानी अनलिमिटेड पोटेंशियल. पढ़िए आलोक त्रिपाठी की खास रिपोर्ट. By ETV Bharat Uttar Pradesh Team…

सौजन्य से:- etvbharat.com
UP Textile Conclave 2026: पहले वसूली की पर्ची, अब निवेश की क्रांति...सीएम योगी ने बताया बदलते यूपी का सच
UP का मतलब है 'अप', यानी अनलिमिटेड पोटेंशियल. पढ़िए आलोक त्रिपाठी की खास रिपोर्ट.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 8, 2026 at 4:37 PM IST
लखनऊ:उत्तर प्रदेश को देश का सबसे बड़ा टेक्सटाइल हब बनाने के लिए लखनऊ में 'यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026' की शुरुआत हो चुकी है. इस बड़े मंच से सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकारों और माफिया तंत्र पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है. सीएम योगी ने याद दिलाया कि कैसे 2017 से पहले सूबे की कानून व्यवस्था चौपट थी, हर जिले में माफिया का राज था और निवेशक खौफ के साए में जीते थे. लेकिन आज भाजपा सरकार के दौर में परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं.
बदला UP, भागा माफिया, आया व्यापार!:मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के नागरिकों के सामने पहचान का संकट था, लेकिन आज उत्तर प्रदेश में दंगा, कर्फ्यू और अराजकता नहीं है. अब यूपी दंगामुक्त है. कर्फ्यू मुक्त है. उपद्रव मुक्त है. अब कोई माफिया खुली जीप में अपनी पिस्टल लहराकर खुले आम नहीं घूम सकता है. अब बेटी, व्यापारी या निवेशकों की सुरक्षा में कोई सेंध लगाने का दुस्साहस कोई नहीं कर सकता. अगर किया तो दो ही जगह है या तो जेल या फिर जहन्नुम, तीसरी कोई जगह नहीं है. यह बदला हुआ यूपी है, जब प्रदेश के अंदर 2017 के बाद यह विश्वास बहाल हुआ, तो आज परिणाम है कि आमजन का, उद्यमियों और व्यापारियों का विश्वास बहाल हुआ है.
पूरे प्रदेश में हत्या, फिरौती, अपहरण उद्योग फलफूल रहा था. पेशेवर माफिया गुंडे, सत्ता के समानांतर अपनी व्यवस्था का संचालन करते थे. निवेशक बाहर से व्यापार का सपना लेकर आता था, लौटता था वसूली की पर्ची लेकर. माफिया बंदूकें लहराकर कहीं से भी आ जा सकते थे, जहां हाथ रख दिया, वह जमीन उसकी होती थी, तत्कालीन सरकार मौन रहती थी, लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद परिस्थितियां बदल गई हैं.- योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री
सुरक्षित महसूस कर रहे निवेशक:कार्यक्रम में मौजूद पूर्व राज्यसभा सदस्य, उद्योगपति, समाजसेवी और रामकी समूह के फाउंडर एवं चेयरमैन अल्ला अयोध्या रामी रेड्डी ने उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए उपलब्ध अनुकूल वातावरण की सराहना की. उन्होंने कहा कि उप्र को वस्त्रोद्योग क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए उद्योग जगत बड़े निवेश को लेकर उत्साहित हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हो रहे तेज विकास और बेहतर औद्योगिक वातावरण की प्रशंसा करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अब उद्योगों के लिए निवेश और विकास की संभावनाओं वाला महत्वपूर्ण गंतव्य बनकर उभरा है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस गति से देश आगे बढ़ रहा है, उसी दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उत्तर प्रदेश को नई सोच, अनुशासन और नियंत्रण के साथ आगे ले जा रहे हैं.- रामी रेड्डी, रामकी समूह के फाउंडर एवं चेयरमैन
कपड़ा उद्योग में अपार संभावनाएं:रामी रेड्डी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के वस्त्रोद्योग क्षेत्र में बड़े निवेश की आवश्यकता है और उद्योग जगत इसके लिए प्रतिबद्ध है. देशभर का उद्योग जगत उत्तर प्रदेश के वस्त्रोद्योग क्षेत्र में होने वाले विकास को लेकर आशान्वित है और इस विकास यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश न केवल देश बल्कि वस्त्रोद्योग के वैश्विक मानचित्र पर भी अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा.
भारतीय वस्त्र एवं परिधान उद्योग एक महत्वपूर्ण बदलाव के दौर में प्रवेश कर रहा है. वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में बदलाव के बीच खरीदार अब लागत के साथ गुणवत्ता, प्रौद्योगिकी, स्थिरता, उत्पादकता और समय पर आपूर्ति को भी प्राथमिकता दे रहे हैं.- अश्विन चंद्रन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, प्रीकॉट लिमिटेड
यूपी में हब बनने की क्षमता: एमकेयू लिमिटेड के अध्यक्ष एवं रक्षा-सुरक्षा क्षेत्र के प्रमुख उद्योगपति मनोज गुप्ता ने कहा कि उत्तर प्रदेश रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले टेक्निकल टेक्सटाइल और उच्च क्षमता वाले पदार्थों के उत्पादन का प्रमुख केंद्र बन सकता है. उन्होंने लखनऊ-हरदोई में स्थापित किए जा रहे पीएम मित्र मेगा टेक्सटाइल पार्क को प्रदेश को देश के प्रमुख वस्त्र विनिर्माण राज्यों में शामिल करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया. उन्होंने कहा कि रक्षा क्षेत्र में इस्तेमाल होने वाले कई रणनीतिक मटीरियल के लिए भारत अभी काफी हद तक आयात पर निर्भर है.
वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद दुनिया की निगाहें भारत पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख मजबूत हुई है और विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों से भारतीय टेक्सटाइल उद्योग के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं. उत्तर प्रदेश का टेक्सटाइल निर्यात लगातार बढ़ रहा है और प्रदेश में इस क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं.- रवि सैम, टेक्सप्रोसिल के वाइस चेयरमैन एवं साउथ इंडिया टेक्सटाइल रिसर्च एसोसिएशन के चेयरमैन
सीएम योगी के प्लान की तारीफ:आईटीएमई सोसायटी एवं लक्ष्मी शटललेस लूम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक केतन संघवी ने कहा कि टेक्सटाइल मशीनरी निर्माण के क्षेत्र में भारत में अभी बड़ी संभावनाएं हैं. उन्होंने कानपुर के आसपास लगभग 1000 एकड़ में विशेष टेक्सटाइल मशीनरी पार्क विकसित करने की उत्तर प्रदेश सरकार की योजना को सराहनीय बताते हुए कहा कि कुछ क्षेत्रों में मशीनरी के लिए भारत की आयात निर्भरता 80 से 90 प्रतिशत तक है. स्थानीय निर्माण से आयात घटेगा, विदेशी मुद्रा की बचत होगी और ‘मेक इन इंडिया’ को मजबूती मिलेगी. उत्तर प्रदेश में टेक्सटाइल मशीनरी निर्माण का मजबूत आधार विकसित होने से प्रदेश में मशीनरी से जुड़े सहायक उद्योगों और नए निवेश को भी बढ़ावा मिलेगा.
इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने के लिए आईटीएमई सोसायटी दिसंबर में ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 4 से 9 दिसंबर तक अंतरराष्ट्रीय टेक्सटाइल मशीनरी प्रदर्शनी आयोजित करेगी, जिसमें करीब 40 देशों की कंपनियां और 3500 से अधिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा. यह आयोजन नई तकनीकों, निवेश और वैश्विक सहयोग के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा.- केतन संघवी, निदेशक,आईटीएमई सोसायटी एवं लक्ष्मी शटललेस लूम्स प्राइवेट लिमिटेड
उत्तर प्रदेश को वैश्विक वस्त्रोद्योग केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए लखनऊ में 'यूपी टेक्सटाइल कॉन्क्लेव-2026' का शुभारंभ हुआ. साथ ही 'यूपी टेक्स मित्रा' पोर्टल, हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना तथा 'उत्तर प्रदेश वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना' का भी शुभारंभ हुआ. इस अवसर पर यूपी टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी 2022 के अंतर्गत एल.ओ.सी. तथा प्रोत्साहन राशि का वितरण और उत्तर प्रदेश में निवेश हेतु विभिन्न MoU का आदान-प्रदान किया गया. सीएम योगी ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस दो दिवसीय कॉन्क्लेव के माध्यम से उत्तर प्रदेश में निवेश और निर्यात बढ़ेगा, बुनकरों का हुनर आगे बढ़ेगा, उद्यमियों को कारोबार, युवाओं को रोजगार और टेक्सटाइल सेक्टर में यूपी की विरासत को वैश्विक पहचान मिलेगी.
यह भी पढ़ें:लखनऊ में दम है,यहां गंदगी बहुत कम है ! मुस्कुराइए कि नवाबों के नायाब शहर में हैं आप
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


