यूपी: आंध्र प्रदेश में दंपती व बेटी की मौत का कारण बना शेख सादिक मेरठ से गिरफ्तार; हड़प ली थी सारी संपत्ति
{"_id":"6a8c6aa0b5f04f9f4600471e","slug":"up-sheikh-sadiq-responsible-for-the-deaths-of-a-couple-and-their-daughter-in-andhra-pradesh-arrested-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आंध्र…

सौजन्य से:- Amar Ujala
{"_id":"6a8c6aa0b5f04f9f4600471e","slug":"up-sheikh-sadiq-responsible-for-the-deaths-of-a-couple-and-their-daughter-in-andhra-pradesh-arrested-2026-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आंध्र प्रदेश में दंपती व बेटी की मौत का कारण बना शेख सादिक मेरठ से गिरफ्तार; हड़प ली थी सारी संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: आंध्र प्रदेश में दंपती व बेटी की मौत का कारण बना शेख सादिक मेरठ से गिरफ्तार; हड़प ली थी सारी संपत्ति
Mon, 24 Aug 2026 09:30 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 24 Aug 2026 09:30 PM IST
सार
Meerut News: काकीनाडा जिले के पिठापुरम में असिस्टेंट इंजीनियर तील्लापुडी नूकाराजू, उनकी पत्नी मीना और पुत्री सौजन्या ने गोदावरी नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शेख सादिक ने धोखे से इनकी संपत्ति हड़प ली थी और लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्यों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी को मेरठ की स्वाट टीम और आंध्र प्रदेश पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेख सादिक खान (26) निवासी काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) के रूप में हुई है। आरोपी घटना के बाद से गिरफ्तारी से बचने के लिए मेरठ में छिपा हुआ था।
विज्ञापन
ब्लैकमेलिंग से तंग आकर दी थी परिवार ने जान
काकीनाडा जिले के पिठापुरम में पंचायत राज विभाग में कार्यरत असिस्टेंट इंजीनियर तील्लापुडी नूकाराजू (61), उनकी पत्नी मीना (59) और पुत्री सौजन्या (34) ने राजमुंदरी स्थित गोदावरी नदी के पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के साथ मौजूद 10 वर्षीय मासूम बालक की जान बच गई थी।

पुलिस जांच और परिजनों द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट के आधार पर यह बात सामने आई कि रायफल शूटिंग अकादमी का संचालक और कोच शेख सादिक खान परिवार को लंबे समय से प्रताड़ित कर रहा था। सौजन्या के पति की मृत्यु के बाद सादिक ने मदद के बहाने परिवार में पैठ बनाई। इसके बाद आरोपी ने परिवार को डरा-धमकाकर और ब्लैकमेल करके उनके बैंक खातों, आभूषणों और चल-अचल संपत्ति को अपने नियंत्रण में ले लिया था।
मेरठ में मिला सुराग, स्वाट टीम ने दबोचा
लगातार शारीरिक, मानसिक और आर्थिक शोषण से तंग आकर पूरे परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया। घटना के बाद आरोपी आंध्र प्रदेश से फरार होकर यूपी के मेरठ में छिपा हुआ था। काकीनाडा के सर्पवरम थाना पुलिस से इनपुट मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी मनीष शर्मा की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मेरठ पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए आंध्र प्रदेश पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।
ये भी देखें...
सहारनपुर: घर में झगड़ा होने पर बहू ने दी तहरीर, पुलिस ने बुलाया तो जहर खाकर थाने पहुंच गई सास, तड़पते हुए मौत

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe