योगी बोले- पीएम को सत्ता विरासत में नहीं मिली: मोदी के जन्मदिन पर महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; यूपी में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
- Hindi News - Up khaas - UP Sewa Sankalp Abhiyan: PM Modi Birthday Celebration & Yogi Statement योगी बोले- पीएम को सत्ता विरासत में नहीं मिली:मोदी के जन्मदिन पर महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; यूपी में जलेंगे ‘आशीर्…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Up khaas
- UP Sewa Sankalp Abhiyan: PM Modi Birthday Celebration & Yogi Statement
योगी बोले- पीएम को सत्ता विरासत में नहीं मिली:मोदी के जन्मदिन पर महीनेभर चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’; यूपी में जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न सत्ता विरासत में मिली और न ही राजनीतिक वंश परंपरा का सहारा मिला। उन्होंने तप, साधना और संघर्ष के बल पर अपनी पहचान बनाई और देश को नया नेतृत्व दिया। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में मोदी के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक पूरे उत्तर प्रदेश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाएंगे, जिसके तहत सेवा, जनकल्याण और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जन्मदिन पर जलेंगे ‘आशीर्वाद के दीये’ भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी ने बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री का जन्मदिन पूरे प्रदेश में ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा। ग्राम पंचायतों, नगर निकायों और प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाया जाएगा। इसके अलावा अस्पतालों में फल वितरण, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा कार्यक्रम भी होंगे।
बड़नगर से काशी तक निकलेंगी 20 यात्राएं मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की सार्वजनिक जीवन की यात्रा को प्रतीकात्मक रूप से जोड़ने के लिए बड़नगर से काशी और काशी से बड़नगर तक कुल 20 यात्राएं निकाली जाएंगी। इन यात्राओं के साथ उत्तर प्रदेश की 10 नदियों का जल भी गुजरात ले जाया जाएगा। यात्राएं 17 सितंबर से शुरू होकर 7 अक्टूबर को अपने गंतव्य तक पहुंचेंगी। रास्ते में चौपाल और जनसंवाद कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
मोदी के नेतृत्व में बदली भारत की तस्वीर: योगी योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर नई पहचान बनाई है। देश इंफ्रास्ट्रक्चर, तकनीक, शिक्षा और कल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि भारत आज दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और वैश्विक मंच पर उसकी भूमिका पहले से अधिक मजबूत हुई है।
स्कूल-कॉलेजों में होंगी प्रतियोगिताएं अभियान के दौरान स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में चित्रकला, निबंध और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। कक्षा 5 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, जबकि कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए निबंध प्रतियोगिता होगी। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में भाषण प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इनकी थीम ‘आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर विकसित उत्तर प्रदेश’ रखी गई है।
826 ब्लॉकों और 762 निकायों में लगेंगे शिविर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 826 विकासखंडों और 762 नगर निकायों में ‘सेवा सेतु’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत सरकारी योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को चिन्हित कर उनका पंजीकरण कराया जाएगा। पेंशन, आवास, राशन कार्ड, शौचालय और अन्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे।
स्वच्छता, रक्तदान और करियर काउंसलिंग भी ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, ‘एक पेड़ मां के नाम’, मतदाता जागरूकता, करियर काउंसलिंग और वोकल फॉर लोकल जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही ओडीओपी और एमएसएमई उत्पादों को भी बढ़ावा देने की कोशिश होगी।
स्टार्टअप और युवाओं को भी जोड़ा जाएगा योगी ने कहा कि अभियान में आईटीआई, पॉलिटेक्निक, विश्वविद्यालयों और स्टार्टअप्स की भी भागीदारी होगी। ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के जरिए युवाओं को नवाचार और तकनीक आधारित गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में करीब 120 स्टार्टअप थे, जो अब बढ़कर 24 हजार से अधिक हो चुके हैं।
गांव-गांव तक पहुंचेगा अभियान मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को हर गांव, बूथ, शक्ति केंद्र, विकासखंड और जिले तक पहुंचाया जाएगा। इसके जरिए प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की सार्वजनिक सेवा यात्रा और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों की कहानियों को भी लोगों के सामने रखा जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


