होमक्राइमयूपी: लखनऊ में स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक समेत कई घायल
क्राइम

यूपी: लखनऊ में स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक समेत कई घायल

यूपी: लखनऊ में स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक समेत कई घायल लखनऊ से फतेहपुर जा रही रोडवेज बस मोहनलालगंज में स्टेयरिंग फेल होने के बाद ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक, परिचालक और कई यात्री घायल…

Amar Ujala के अनुसार22 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
यूपी: लखनऊ में स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक समेत कई घायल

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपी: लखनऊ में स्टेयरिंग फेल होने से रोडवेज बस ट्रक से टकराई, चालक-परिचालक समेत कई घायल

लखनऊ से फतेहपुर जा रही रोडवेज बस मोहनलालगंज में स्टेयरिंग फेल होने के बाद ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक, परिचालक और कई यात्री घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया और हादसे की जांच जारी है।

विस्तार

लखनऊ से फतेहपुर जा रही रोडवेज बस मंगलवार को मोहनलालगंज में यूपीएल फैक्ट्री के पास स्टेयरिंग फेल होने के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक और परिचालक समेत कई यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस यूपीएल फैक्ट्री के पास पहुंची थी, तभी अचानक उसकी स्टेयरिंग में खराबी आ गई। चालक ने बस को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वह अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायलों में लालगंज निवासी वासुदेव, ऐशबाग निवासी अशोक, बस परिचालक कानपुर देहात निवासी मुकेश, चालक फतेहपुर निवासी हरिओम और लालगंज निवासी अतुल सिंह शामिल हैं।

हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों को दूसरी रोडवेज बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें