होम›शिक्षा-करियर›उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन रद, नतीजे की तस्वीर हो गई साफ - up rajya sabha polls two independent nominations rejected
शिक्षा-करियर

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन रद, नतीजे की तस्वीर हो गई साफ - up rajya sabha polls two independent nominations rejected

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन रद, नतीजे की तस्वीर हो गई साफ राज्यसभा चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद तेलंगाना के कांटे सायन्ना और लखनऊ के ओमकार नाथ चौरसिया समेत दो निर्दलीय प…

Jagran के अनुसार8 अक्टूबर 2026 को 03:04 am बजे
उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन रद, नतीजे की तस्वीर हो गई साफ
 - up rajya sabha polls two independent nominations rejected

सौजन्य से:- Jagran

उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के नामांकन रद, नतीजे की तस्वीर हो गई साफ

राज्यसभा चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच के बाद तेलंगाना के कांटे सायन्ना और लखनऊ के ओमकार नाथ चौरसिया समेत दो निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त कर दिए गए।

HighLights

- राज्यसभा चुनाव में दो निर्दलीय नामांकन पत्र निरस्त।

- कांटे सायन्ना और ओमकार नाथ चौरसिया के पर्चे रद्द।

- प्रस्तावकों की कमी के कारण नामांकन निरस्त हुए।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। राज्यसभा चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच में दो निर्दलीय प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त हो गए हैं। इनमें तेलंगाना के प्रत्याशी कांटे सायन्ना व लखनऊ के ओमकार नाथ चौरसिया शामिल हैं।

इन दोनों के पास नामांकन के लिए जरूरी 10 विधायक प्रस्तावक के रूप में नहीं थे, इसलिए दोनों ने बगैर प्रस्तावकों का नाम लिखे ही अपने नामांकन पत्र जमा कर दिए थे।

चुनाव अधिकारी अजीत कुमार वर्मा ने बुधवार को जांच के दौरान दाेनों के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए। अब 10 सीटों के लिए 10 प्रत्याशी ही मैदान में बचे हैं।

इनमें भाजपा के आठ व सपा के दो उम्मीदवार शामिल हैं। नौ अक्टूबर को नाम वापसी के बाद इनके निर्वाचन की घोषणा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें- 'लड़ाई फिर 80-20 पर आई', सीएम योगी का सपा पर तंज- राज्यसभा चुनाव ने बता दिया विधानसभा का रिजल्ट

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें