UP Rain: यूपी में झमाझम बारिश को लेकर आया मौसम विभाग का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत
UP Rain: यूपी में झमाझम बारिश को लेकर आया मौसम विभाग का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत UP Rain: उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। झमाझम बारिश के आसार जताए गए हें। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Rain: यूपी में झमाझम बारिश को लेकर आया मौसम विभाग का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत
UP Rain: उमस और गर्मी से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। झमाझम बारिश के आसार जताए गए हें। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 25 से 27 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी।
UP Rain: उमस और गर्मी से परेशान लोगों को अगले 48 घंटे बाद राहत मिलने के आसार हैं। झमाझम बारिश के आसार जताए गए हें। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में 25 से 27 सितंबर के बीच बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। 26 सितंबर को पूरे प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि उड़ीसा, मध्य प्रदेश और बिहार के रास्ते इससे पहले ही बारिश शुरू हो सकती है।
भादों के अंतिम दिनों में बरसेंगे बदरा
बंगाल की खाड़ी में बना एक कम दबाव का क्षेत्र अवदाब में बदल गया है, जबकि दूसरा कम दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटे में अवदाब में बदल सकता है। इनके प्रभाव से दक्षिणी राज्यों के अलावा उड़ीसा, झारखंड, मध्य प्रदेश, बिहार और उत्तर प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं। 26 सितंबर को भादों का अंतिम दिन है। इस बार सावन की तुलना में भादों में कानपुर में कम बारिश हुई है।
मानसून की विदाई में अभी वक्त
मानसून की वापसी का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन उत्तर प्रदेश से इसकी विदाई में अभी समय लगेगा। प्रदेश से पांच अक्टूबर से पहले मानसून की वापसी की संभावना नहीं है। कानपुर में मानसून वापसी की संभावित तिथि 30 सितंबर बताई जा रही है। इससे पहले भादों के अंतिम दिनों में बारिश का एक और दौर देखने को मिल सकता है।
34.4 डिग्री तापमान, उमस ने किया बेहाल
मंगलवार को प्रदेश में मौसम मुख्यतः सूखा रहा। बारिश नहीं होने से तापमान में मामूली बढ़ोतरी हुई। कानपुर में अधिकतम तापमान 34.4 और न्यूनतम 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 89 और न्यूनतम 61 प्रतिशत रही। नमी अधिक होने से उमस ने लोगों को बेहाल किया। शाम को पूर्वी हवाओं के चलते बादल छाए और नमी फिर बढ़ने लगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के कृषि मौसम तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि आसमान में छिटपुट बादलों की आवाजाही बनी हुई है। इससे कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है। अगले 48 घंटे के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


