UP Rain: यूपी के मौसम का नया अपडेट, इन इलाकों में तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
UP Rain: यूपी के मौसम का नया अपडेट, इन इलाकों में तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट यूपी के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तीन दिनों तक भारी से बहु…

सौजन्य से:- Hindustan
UP Rain: यूपी के मौसम का नया अपडेट, इन इलाकों में तीन दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
यूपी के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
UP Rain Alert: मौसम को लेकर यूपी वालों के लिए राहत भरी खबर है। उमस भरी गर्मी झेल रहे लोगों को जल्द ही इससे निजात मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बारिश को लेकर नया अपडेट जारी किया हे। यूपी में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। जिसके चलते मौसम विभाग ने तीन दिन तक प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हस्सिों में भी मध्यम से भारी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान जताया है। विशेष रूप से पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पांच और छह अगस्त को प्रदेश के दोनों उप-भागों में अधिकांश स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। इसके बाद सात अगस्त से वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है।
पश्चिमी यूपी में वज्रपात का अलर्ट
मौसम विभाग ने चार अगस्त के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं वज्रपात और भारी वर्षा तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश में वज्रपात के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। पांच अगस्त को दोनों उप-भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जबकि छह अगस्त को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी से बहुत भारी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी वर्षा हो सकती है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 125 मिलीमीटर वर्षा कन्नौज के छिबरामऊ में दर्ज की गई। इसके अलावा बहराइच के नानपारा में 104 मिमी, अयोध्या में 94.8 मिमी, लखीमपुर खीरी के शारदानगर में 81.6 मिमी, कानपुर नगर में 75 मिमी, बाराबंकी के हैदरगढ़ में 70 मिमी, जौनपुर में 68.6 मिमी तथा लखनऊ में 66.6 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इटावा के चकरनगर में 100 मिमी, फिरोजाबाद के शिकोहाबाद और मैनपुरी के करहल में 60-60 मिमी तथा आगरा में 55.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
यूपी में अब तक 281.6 मिमी हुई वर्षा
प्रदेश में एक जून से चार अगस्त तक मानसून की संचयी वर्षा सामान्य से कम बनी हुई है। पूरे उत्तर प्रदेश में अब तक 281.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जबकि सामान्य वर्षा 387.7 मिमी है, जो सामान्य से 27 प्रतिशत कम है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में संचयी वर्षा 280.8 मिमी के मुकाबले सामान्य 415.6 मिमी से 32 प्रतिशत कम तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 282.8 मिमी के मुकाबले सामान्य 348.6 मिमी से 19 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। हालांकि, दैनिक वर्षा के लिहाज से कई जिलों में सामान्य से कहीं अधिक बारिश हुई। कन्नौज में सामान्य से 1077 प्रतिशत, कानपुर नगर में 321 प्रतिशत, लखनऊ में 343 प्रतिशत, रायबरेली में 420 प्रतिशत, बाराबंकी में 305 प्रतिशत, खीरी में 375 प्रतिशत और बहराइच में 319 प्रतिशत अधिक वर्षा दर्ज की गई। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इटावा में 325 प्रतिशत, फिरोजाबाद में 297 प्रतिशत, महोबा में 312 प्रतिशत तथा मथुरा में 130 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों में जाने से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने तथा प्रशासन द्वारा जारी परामर्श का पालन करने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Dinesh Rathourदिनेश राठौर वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। डिजिटल और प्रिंट
पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले दिनेश ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में हरदोई से की थी। कानपुर
यूनिवर्सिटी से स्नातक दिनेश ने अपने सफर में हिन्दुस्तान (कानपुर, बरेली, मुरादाबाद), दैनिक जागरण और राजस्थान पत्रिका
(डिजिटल) जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। हरदोई की गलियों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर
आज डिजिटल मीडिया के शिखर तक पहुँच चुका है। दिनेश राठौर ने यूपी और राजस्थान के विभिन्न शहरों की नब्ज को प्रिंट और
डिजिटल माध्यमों से पहचाना है।
लाइव हिन्दुस्तान की यूपी टीम में कार्यरत दिनेश दिनेश, खबरों के पीछे की राजनीति और सोशल मीडिया के ट्रेंड्स (वायरल
वीडियो) को बारीकी से विश्लेषण करने के लिए जाने जाते हैं।
पत्रकारिता का सफर
हरदोई ब्यूरो से करिअर की शुरुआत करने के बाद दिनेश ने कानपुर हिंदुस्तान से जुड़े। यहां बतौर स्ट्रिंगर डेस्क पर करीब
एक साल तक काम किया। इसके बाद वह कानपुर में ही दैनिक जागरण से जुड़े। 2012 में मुरादाबाद हिंदुस्तान जब लांच हुआ तो
उसका हिस्सा भी बने। करीब दो साल यहां नौकरी करने के बाद दिनेश राजस्थान पत्रिका से जुड़ गए। सीकर जिले में दिनेश ने
करीब तीन साल तक पत्रकारिता की। उन्होंने एक साल तक डिजिटल का काम भी किया। 2017 में दिनेश ने बरेली हिंदुस्तान में
प्रिंट के डेस्क पर वापसी की। लगभग दो साल की सेवाओं के बाद डिजिटल हिंदुस्तान में काम करने का मौका मिला जिसका सफर जारी
है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


