होमक्राइमलखनऊ में तैनात सिपाही ने की पत्नी की हत्या, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ - up police constable murdered his wife in lucknow
क्राइम

लखनऊ में तैनात सिपाही ने की पत्नी की हत्या, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ - up police constable murdered his wife in lucknow

लखनऊ में तैनात सिपाही ने की पत्नी की हत्या, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ Lucknow Crime News: मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है। पुलिस सिपाही से पूछताछ कर रही है। HighL…

jagran.com के अनुसार6 सितंबर 2026 को 01:31 pm बजे
लखनऊ में तैनात सिपाही ने की पत्नी की हत्या, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ - up police constable murdered his wife in lucknow

सौजन्य से:- jagran.com

लखनऊ में तैनात सिपाही ने की पत्नी की हत्या, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Lucknow Crime News: मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है। पुलिस सिपाही से पूछताछ कर रही है।

HighLights

- मकान मालिक की सूचना पर सिपाही के घर पहुंची पुलिस

- सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव ने पत्नी के सिर किया राड से वार, मौत

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही रविवार को अपराधी बन गया। कानून की रक्षा की शपथ लेने वाले पुलिसकर्मी ने कानून को अपने हाथ में ले लिया और पत्नी की हत्या को अंजाम दिया।

लखनऊ के महानगर में हेड कॉन्स्टेबल हिमांशु श्रीवास्तव का घर पर पत्नी से किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद उसने पत्नी के सिर पर लोहे की रॉड मार दी, जिससे पत्नी रश्मि श्रीवास्तव वहीं पर बेसुध होकर गिर पड़ी। इसके बाद हेड कॉन्स्टेबल ने साले को फोन कर बुलाया। साले सौरभ पहुंचे तो देखा कि हेड कॉन्स्टेबल उनकी बहन के शव के पास बैठा था।

महानगर कोतवाली क्षेत्र में निशातगंज पुलिस चौकी के पीछे पेपरमील कालोनी में सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव ने रविवार को अपनी पत्नी के सिर पर राड से वार कर उनकी हत्या कर दी। मकान मालिक की सूचना पर पुलिस ने सिपाही हिमांशु श्रीवास्तव को हिरासत में लिया है। पुलिस सिपाही से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर उनके परिवारजन को सूचना भी दी है। अब मृतका के परिवारीजन के अगले कदम पर पुलिस एक्शन तय करेगी।

रश्मि श्रीवास्तव के भाई अंबेडकरनगर मालेपुरा के सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि बहन का विवाह अयोध्या में निरालानगर निवासी हिमांशु श्रीवास्तव से 2015 में विवाह हुआ था। हिमांशु श्रीवास्तव शादी के बाद से ही अक्सर बहन को परेशान करता था, लेकिन घर बचाने के लिए बहन सब बर्दाश्त करती रही। वर्ष 2011 में सिपाही के पद पर भर्ती हिमांशु श्रीवास्तव बीते वर्ष हेड कांस्टेबल के पद पर प्रोन्नत हुआ था।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें