UP Police Constable Admit Card 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के डीवी, पीएसटी का एडमिट कार्ड जारी
टॉप सर्च Saurabh Pandey | August 10, 2026 | 02:40 PM IST | 2 mins read यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल पदों के लिए आयोजिकत होने वाले दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी क…

सौजन्य से:- Careers360
टॉप सर्च
Saurabh Pandey | August 10, 2026 | 02:40 PM IST | 2 mins read
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने कांस्टेबल पदों के लिए आयोजिकत होने वाले दस्तावेज सत्यापन (डीवी) और शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती अभियान के तहत कुल 32,679 पदों को भरा जाना है।(आधिकारिक वेबसाइट)
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कांस्टेबल नागरिक पुलिस और समकक्ष पदों पर भर्ती के तहत दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षा (PST) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए अभ्यर्थियों के लिए दस्तावेजों के सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) की तिथियों की आधिकारिक घोषणा कर दी है।
पुरुष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम शारीरिक मानक निम्नलिखित है-
- ऊंचाई: सामान्य, अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर है। अनुसूचित जनजाति के पुरूष अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 160 सेन्टीमीटर है।
- सीनाः सामान्य, अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम सीने का माप 79 सेंटीमीटर बिना फुलाने पर और कम से कम 84 सेंटीमीटर फुलाने पर और अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के लिए 77 सेंटीमीटर बिना फुलाने पर और फुलाने पर 82 सेंटीमीटर से कम नहीं होगा। न्यूनतम 5 सेंटीमीटर सीने का फुलाव अनिवार्य है।
- ऊंचाई: सामान्य, अन्य पिछड़े वर्गों और अनुसूचित जातियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 152 सेंटीमीटर है। अनुसूचित जनजातियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 147 सेंटीमीटर है।
- वजनः महिला अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 40 किलोग्राम ।
यदि कोई अभ्यर्थी जो अपनी शारीरिक मानक परीक्षा से सन्तुष्ट न हो, ठीक परीक्षा के बाद उसी दिन अपील/आपत्ति दाखिल की जा सकती है।
Also read ITBP Medical Officer Recruitment 2026: आईटीबीपी मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक दस्तावेजों के सत्यापन (डीवी) एवं शारीरिक मानक परीक्षा का परिणाम उसी दिन अभ्यर्थियों को अवगत करा दिया जाएगा।
MakeCAREERS360
My Trusted SourceAdd as a preferred source on google[अगली खबर
]
[नवीनतम शिक्षा समाचार
]
[सम्बंधित खबर
]
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

11 अगस्त को सीएम योगी संतकबीरनगर को 567.76 करोड़ की देंगे सौगात, 119 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश वसीम नूंह में गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा बरामद

यूपी पुलिस में अगस्त माह में रिटायर हो रहे 10 IPS अफसर, डीजी फायर समेत कई अहम पद खाली - up police reshuffle 10 ips officers retiring new dg fire


