UP Police Admit Card 2026: जारी हुए यूपी पुलिस 32679 भर्ती के DV PST एडमिट कार्ड, इतनी होनी चाहिए हाइट-चेस्ट
UP Police Constable DV PST 2026: यूपी पुलिस की 32 हजार वाली भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। चयनित उम्मीदवारों के लिए 17 अगस्त से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) शुरू हो रहे हैं। इसम…

सौजन्य से:- navbharattimes.indiatimes.com
UP Police Constable DV PST 2026: यूपी पुलिस की 32 हजार वाली भर्ती की लिखित परीक्षा के नतीजे जारी हो गए हैं। चयनित उम्मीदवारों के लिए 17 अगस्त से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) शुरू हो रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड सबसे जरूरी चीज है।
UP Police Constable DV PST Admit Card 2026: यूपी पुलिस में 32679 कॉन्स्टेबल भर्ती लिखित परीक्षा के बाद अब अपने दूसरे चरण में पहुंच रही है। रिटन एग्जाम क्वालिफाई करने वाले हजारों कैंडिडेट्स अब अगले स्टेज में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में शामिल होंगे। राज्य के 75 जिलों में यह 17 अगस्त 2026 से शुरू हो रहे हैं। जिसके लिए अब अभ्यर्थी अपने प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड ने कॉन्स्टेबल डीवी/पीएसटी के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
यूपीपीआरपीबी की तरफ से यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल डीवी पीएसटी के हॉल टिकट ऑनलाइन चेक करने का लिंक एक्टिव कर दिया गया है। जहां से अभ्यर्थी अपनी लॉगइन डिटेल्स भरकर इसे चेक कर सकते हैं। इसके लिए यहां सीधा लिंक भी दिया जा रहा है।
UP पुलिस कॉन्स्टेबल DV-PST एडमिट कार्ड कैसे निकालें?
यूपी पुलिस डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र यहां बताए स्टेप्स को फॉलो करके ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
यहां Notice Board वाले सेक्शन में आपको यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण से जुड़ा नोटिस नजर आएगा।
ठीक इसी के नीचे आपको UP Police DV PST Admit Card 2026 Link मिलेगा।
इसपर क्लिक करने के बाद सबसे ऊपर वाले बॉक्स में अपना रजिस्ट्रेशन नंबर भरें। इसके बाद नीचे अपनी जन्मतिथि भरकर Sign In करें।
आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा। अब आप इसका पीडीएफ निकाल सकते हैं या प्रिंट आउट सुरक्षित सेफ रख सकते हैं।
भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिसमें कहा गया है एडमिट कार्ड के साथ अभ्यर्थी परीक्षा स्थल पर आते समय सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सेंटर पर प्रवेश पत्र में बताए गए समय के मुताबिक पहुंचें। इसके अलावा घर से निकलने से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच जरूर लें।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
DV/PST एडमिट कार्ड
आवेदन पत्र की फोटोकॉपी
10वीं की मार्कशीट
12वीं की मार्कशीट
आधार कार्ड या दूसरे वैलिड फोटो आईडीप्रूफ
मूल निवास प्रमाण पत्र
जाति प्रमाण पत्र (SC/ST/OBC) (जिन पर लागू हो)
ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र (जहां लागू हो)
एनसीसी सर्टिफिकेट (अगर फॉर्म में फिल किया है)
पासपोर्ट साइज हाल के फोटो ग्राफ
अन्य दस्तावेज जिसका जिक्र फॉर्म में किया हो
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के लिए हाइट
महिलाओं की हाइट: जनरल/ओबीसी/एसटी कैंडिडेट्स की लंबाई 152 सेमी होनी चाहिए। वहीं एससी कैटेगिरी की लड़कियों की लंबाई 147सेमी होनी चाहिए। महिला अभ्यर्थियों का वजन कम से कम 40 केजी होना जरूरी है।
पुरुषों की हाइट: सामान्य/ओबीसी और एससी कैटेगिरी के पुरुष उम्मीदवारों की न्यूनतम ऊंचाई 169 सेमी होनी चाहिए। वहीं एसटी पुरुष अभ्यर्थियों के लिए यह 160 सेमी तय की गई है।
पुरुषों का सीना: सामान्य/अन्य पिछड़ा वर्ग और एससी अभ्यर्थियों का सीना 79 सेमी बिना फुलाए और फुलाने पर कम से कम 84 सेमी होना चाहिए। अनुसूचित जनजातियों के अभ्यर्थियों के लिए 77 सेमी बिना फुलाए और फूलने के बाद 82 सेमी होना चाहिए। ध्यान रखें कि सीने की माप में 5 सेमी का फुलाव होने अनिवार्य है।
दौड़ कितनी होगी?
डीवी/पीएसटी में सफल होने वाले महिला-पुरुष उम्मीदवार रनिंग में भाग ले सकेंगे। ऐसे में अभी से दौड़ की प्रैक्टिस जारी रखें। रनिंग में पास होने के लिए तय समयावधि के दौरान और दौड़ पूरी करनी होगी। पुरुषों को 4.8 किमी की दौड़ 25 मिनट में लगानी होगी। वहीं महिलाओं के लिए यह 14 मिनट में 2.4 किमी तय की गई है। ध्यान रखें कि जो कैंडिडेट्स दौड़ पूरी नहीं कर पाएंगे वो भर्ती के इसी चरण से बाहर हो जाएंगे।
लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।
नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।
वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।
खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

11 अगस्त को सीएम योगी संतकबीरनगर को 567.76 करोड़ की देंगे सौगात, 119 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

उत्तर प्रदेश का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश वसीम नूंह में गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा बरामद

यूपी पुलिस में अगस्त माह में रिटायर हो रहे 10 IPS अफसर, डीजी फायर समेत कई अहम पद खाली - up police reshuffle 10 ips officers retiring new dg fire


