होमक्राइमउत्तर प्रदेश का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश वसीम नूंह में गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा बरामद
क्राइम

उत्तर प्रदेश का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश वसीम नूंह में गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा बरामद

उत्तर प्रदेश का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश वसीम नूंह में गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा बरामद उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से घोषित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. Published : August 10, 2026…

ETV Bharat के अनुसार10 अगस्त 2026 को 11:18 am बजे
उत्तर प्रदेश का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश वसीम नूंह में गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा बरामद

सौजन्य से:- ETV Bharat

उत्तर प्रदेश का 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश वसीम नूंह में गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा बरामद

उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से घोषित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को नूंह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Published : August 10, 2026 at 3:50 PM IST

नूंहः बिछौर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश वसीम पुत्र खुर्शीद उर्फ खुसी निवासी बिछौर, को गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत नूंह एसपी डाक्टर अर्पित जैन के निर्देश पर बिछौर थाना प्रभारी सुखबीर यादव की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 25 हजार के इनामी बदमाश वसीम बिछौर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है.

पहले से दर्ज हैं 8 मामलेः बिछौर थाना प्रभारी सुखबीर यादव ने बताया कि "आरोपी को नीमका-बिछौर रोड से गिरफ्तार किया गया. आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया है. वसीम के खिलाफ कुल 8 आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जिसमें 9वां मुकदमा बिछौर थाना में दर्ज किया गया है. 6 मुकदमा दर्ज हैं और उत्तर प्रदेश के दो मामलों में वह वांछित है. नूंह के तीन अन्य मामलों में आरोपी जमानत पर है और नूंह के तीन मुकदमों में वांछित है."

आज कोर्ट में किया जायेगा पेशः पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के कोसी थाना क्षेत्र में आरोपी वसीम पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है. उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है. सोमवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया. बिछौर थाना प्रभारी सुखबीर यादव ने बताया कि "क्राइम को लेकर नूंह जिले में एसपी डाक्टर अर्पित जैन के नेतृत्व में पुलिस पूरी तरह सख्त है. रात में गस्त लगाए जा रहे हैं. इआरवी, राइडर हर समय अलर्ट हैं, किसी भी संदिग्ध परिस्थितियों त्वरित कार्रवाई की जा रही है."

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें