साइबर ठगी के मामले में यूपी पुलिस ने की छापेमारी अंतर राज्यीय साइबर ठग गिरोह के चार गिरफ्तार
साइबर ठगी मामले में यूपी पुलिस की जहानाबाद में छापेमारी, चार युवकों को गिरफ्तार किया जहानाबाद में यूपी पुलिस ने छापेमारी कर अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन पर 3.81 लाख रुपये की ऑनलाइन ठग…

सौजन्य से:- Prabhat Khabar
साइबर ठगी मामले में यूपी पुलिस की जहानाबाद में छापेमारी, चार युवकों को गिरफ्तार किया
जहानाबाद में यूपी पुलिस ने छापेमारी कर अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन पर 3.81 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का आरोप है।
jehanabad News : जहानाबाद में साइबर ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने जहानाबाद जिले में बड़ी कार्रवाई की है. यूपी पुलिस की टीम ने मखदुमपुर थाना क्षेत्र के लड़ूआ गांव में छापेमारी कर तीन युवकों को गिरफ्तार किया. इसके अलावा नालंदा जिले के बलभद्रसराय थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है. कार्रवाई उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के कछवा थाना में दर्ज साइबर फ्रॉड के मामले में की गयी.
3.81 लाख से अधिक की ऑनलाइन ठगी का आरोप
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लड़ूआ गांव निवासी रोहित कुमार, राहुल कुमार और ऋषि कुमार के रूप में हुई है. वहीं, नालंदा जिले के बलभद्रसराय थाना क्षेत्र निवासी मनीष कुमार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार, कछवा थाना में दर्ज मामले में आरोपितों पर 3.81 लाख रुपये से अधिक की ऑनलाइन ठगी करने का आरोप है.
कई राज्यों तक जुड़े हैं साइबर फ्रॉड के तार
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में साइबर फ्रॉड गिरोह के तार उत्तर प्रदेश के अलावा उत्तराखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात, मेघालय और पंजाब तक जुड़े होने की जानकारी सामने आयी है. पुलिस को कई राज्यों में आरोपितों के खिलाफ साइबर फ्रॉड तथा संदिग्ध बैंक खातों के फ्रीज होने से संबंधित मामले मिले हैं.
रोहित और राहुल की भूमिका सामने आयी
पूछताछ में रोहित और राहुल की गिरोह में महत्वपूर्ण भूमिका सामने आने की बात कही जा रही है. वहीं, ऋषि कुमार की संलिप्तता संदिग्ध बैंक खातों और लेन-देन से जुड़ी बतायी जा रही है. प्रारंभिक जांच में पुलिस ने गिरोह के सदस्यों द्वारा लाखों रुपये की साइबर ठगी किए जाने का अनुमान लगाया है.
अन्य सदस्यों और बैंक खातों की जांच
छापेमारी दल का नेतृत्व एसआई भरत सुमन कर रहे थे. अभियान में हेड कांस्टेबल धनंजय कुमार राय और कांस्टेबल संजीव कुमार भी शामिल थे. पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, बैंक खातों और साइबर लेन-देन से जुड़े नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है.
स्थानीय पुलिस ने भी किया सहयोग
मखदुमपुर के लड़ूआ गांव में यूपी पुलिस की कार्रवाई के बाद स्थानीय स्तर पर भी इसकी चर्चा है. इस संबंध में साइबर डीएसपी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि साइबर ठगी के मामले में उत्तर प्रदेश की पुलिस जहानाबाद आयी थी. उसे सहयोग के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस बल उपलब्ध कराया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


