UP PET 2026: उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद - up pet 2026 uttar pradesh pet exam schedule released and admit card will be release soon
UP PET 2026: उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद उत्तर प्रदेश UP PET 2026 Exam Date परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षा में लगभग 26 ...और पढ़ें…

सौजन्य से:- Jagran
UP PET 2026: उत्तर प्रदेश पीईटी परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी, एडमिट कार्ड जल्द जारी होने की उम्मीद
उत्तर प्रदेश UP PET 2026 Exam Date परीक्षा के लिए एग्जाम शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षा में लगभग 26 ...और पढ़ें
HighLights
- पीईटी परीक्षा तिथि जारी।
- एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा PET की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अहम खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पीईटी परीक्षा तिथि का एलान कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने UP PET 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए पंजीकरण किया था। वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर UPSSSC PET Exam 2026 Date शेड्यूल देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारी को तेज कर दें।
कब होगी परीक्षा
यूपीएसएसएससी की ओर से पीईटी परीक्षा का आयोजन 23, 24 और 25 अक्टूबर, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से लेकर 5 बजे तक आयोजित कराई जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
पीईटी परीक्षा में उम्मीदवारों से भारतीय इतिहास, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, भूगोल, भारतीय अर्थव्यवस्था, भारतीय संविधान एवं लोक प्रशासन, सामान्य विज्ञान, प्रारम्भिक अंकगणित, हिंदी, अंग्रेजी, रीजनिंग, सामान्य जागरूकता आदि विषयों से 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन भी किया जाएगा।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


