होमराजनीतिरायबरेली: निजी आवास में राहुल गांधी ने किया कार्यक्रम, दिनेश प्रताप सिंह बोले- 'डरपोक...'
राजनीति

रायबरेली: निजी आवास में राहुल गांधी ने किया कार्यक्रम, दिनेश प्रताप सिंह बोले- 'डरपोक...'

रायबरेली: निजी आवास में राहुल गांधी ने किया कार्यक्रम, दिनेश प्रताप सिंह बोले- 'डरपोक...' राहुल गांधी के रायबरेली दौरे और विकास योजनाओं के लोकार्पण को लेकर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने निशाना साधा है. उन्होंने राह…

ABP News के अनुसार10 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
रायबरेली: निजी आवास में राहुल गांधी ने किया कार्यक्रम, दिनेश प्रताप सिंह बोले- 'डरपोक...'

सौजन्य से:- ABP News

रायबरेली: निजी आवास में राहुल गांधी ने किया कार्यक्रम, दिनेश प्रताप सिंह बोले- 'डरपोक...'

राहुल गांधी के रायबरेली दौरे और विकास योजनाओं के लोकार्पण को लेकर यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने निशाना साधा है. उन्होंने राहुल गांधी के डरपोक और नकली गांधी बताया.

नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे के दूसरे दिन कई विकास की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, ये कार्यक्रम भुएमऊ गेस्ट हाउस में रखा गया था, जिसे लेकर यूपी के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने निशाना साधा है और राहुल गांधी का डरपोक बताया. उन्होंने कहा कि डरो मत का नारा लगाने वाले नेता प्रतिपक्ष कितने डरे हैं कि उन्हें ये कार्यक्रम में अपनी निजी आवास की कोठरी में करना पड़ा.

राहुल गांधी को बताया 'डरपोक गांधी'

दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी द्वारा विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम पर निशाना साधते हुए तंज कसा और कहा कि आज वो इतने डरे हुए है कि उन्हें अपनी ही सांसद निधि से जो कार्य कराए हैं उनका लोकार्पण निजी आवास में करना पड़ा. राज्यमंत्री ने कहा- 'डरपोक राहुल नकली गांधी...

यूपी चुनाव पर संजय निषाद का बड़ा दावा, 'लगता है 2027 में...'

“डरो मत, डरो मत” का नारा लोकसभा से लेकर देश की गलियों तक छाती पीट-पीटकर लगाने वाले नेता प्रतिपक्ष आखिर कितने डरे हुए हैं, यह आज रायबरेली से पूरे देश ने देख लिया. अपने ही संसदीय क्षेत्र रायबरेली में सांसद निधि से कराए गए कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास उन्हें अपने निजी आवास की कोठरी के भीतर करना पड़ा.

यह अवैधानिक भी है, असंसदीय भी है कि सरकारी योजनाओं का शिलान्यास कोई अपने घर के भीतर, घर के बाहर ताला लगाकर करे. वाह रे रागा बहादुर! कितने डरपोक हो, जनता से मुंह छुपाते हो.'

दिशा की बैठक में भी हुई नोंक-झोंक

इससे पहले रायबरेली में दिशा की बैठक में भी राहुल गांधी और दिनेश प्रताप सिंह के बीच तीखी बहस हो गई थी. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. राहुल गांधी ने तस्वीरों के साथ टूटी हुई सड़कों की हालत का मुद्दा उठाया, जिसके बाद दोनों नेताओं में बहस देखने को मिली. दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर आरोप लगाता हुए कहा कि रायबरेली सांसद सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करने की बजाय उनकी कमियां ढूंढने में लगे थे.

मंत्री ने दावा किया बैठक में जब 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ', योजना पर बात हुई तो राहुल गांधी ने पूछा कि इसमें क्या है और इसके प्रचार-प्रसार का ब्योरा मांगा. जिसके बाद दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि आपको इसकी जानकारी आपको होनी चाहिए, अन्यथा आप अनुश्रवण और समन्वय कैसे करेंगे? जिसके बाद दोनों नेताओं में नोंक-झोक भी हो गई.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें