होमक्राइमयूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार
क्राइम

यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार

{"_id":"6a8e5e3f62741ac55e012813","slug":"up-mayawati-s-blunt-statement-on-the-ambedkar-statue-controversy-great-men-should-be-respected-not-used-as-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी:…

Amar Ujala के अनुसार26 अगस्त 2026 को 03:56 am बजे
यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार

सौजन्य से:- Amar Ujala

{"_id":"6a8e5e3f62741ac55e012813","slug":"up-mayawati-s-blunt-statement-on-the-ambedkar-statue-controversy-great-men-should-be-respected-not-used-as-2026-08-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}

यूपी: आंबेडकर प्रतिमा विवाद पर मायावती की दो टूक, महापुरुषों का सम्मान बना रहे, न बनाएं राजनीतिक हथियार

Wed, 26 Aug 2026 09:02 AM IST

रोहित मिश्र

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

Published by: रोहित मिश्र

Updated Wed, 26 Aug 2026 09:02 AM IST

सार

Ambedkar statue controversy: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में स्थानीय स्तर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों और पुलिस-प्रशासन के बीच हुए विवाद पर मायावती ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' के माध्यम से संविधान, हिजाब विवाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को लेकर चल रहे तनाव पर पार्टी का कड़ा रुख साफ किया है। बाबा साहेब द्वारा दिए गए धर्मनिरपेक्ष संविधान का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देश के सभी धर्मों की मान्यताओं, परंपराओं और रीति-रिवाजों का पूरा सम्मान होना चाहिए तथा इनमें किसी भी तरह का हस्तक्षेप अनुचित है।

विज्ञापन

शैक्षणिक संस्थानों में यूनिफॉर्म, पर्दा या हिजाब से जुड़े विवादों पर उन्होंने सलाह दी कि ऐसे मामलों को अनावश्यक तूल देकर अदालती या कानूनी विवाद बनाने से बचना चाहिए। स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन को आपसी समझ-बूझ से इन मुद्दों को सुलझाना चाहिए ताकि कोई भी तत्व इस पर संकीर्ण राजनीति न कर सके। इसके साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर बने तनावपूर्ण माहौल का तुरंत और शांतिपूर्ण समाधान निकालने की मांग की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव राजा की सीकरी में ग्राम समाज की खलिहान की भूमि पर बिना अनुमति डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने और गिराकर क्षतिग्रस्त करने के आरोप के बीच मंगलवार को सुबह से शाम तक जमकर बवाल हुआ। सरकारी भूमि पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग पर अड़े ग्रामीण शाम को उतने उग्र हो गए कि भीड़ ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों पर पथराव कर दिया।

करीब आधे घंटे तक हुए पथराव में एसडीएम, सीओ की गाड़ी सहित एक दर्जन वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अफसरों ने भागकर खुद को बचाया। पथराव से मौके पर दहशत फैल गई। पथराव में कई नागरिकों के साथ पुलिस प्रशासन के कर्मचारियों के घायल होने की बात सामने आई है। पुलिस फोर्स ने बलपूर्वक बवालियों को खदेड़ते हुए आंबेडकर प्रतिमा कब्जे में कर ली। पुलिस ने करीब 12 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

बीते दिनों यह मामले आए चर्चाओं में

हिजाब व यूनिफॉर्म विवाद: पिछले कुछ समय से देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में धार्मिक पहनावे और ड्रेस कोड को लेकर विवाद खड़े हुए थे, जिसने राजनीतिक रूप ले लिया था और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित किया था।

बदायूं प्रतिमा विवाद: उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में स्थानीय स्तर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों और पुलिस-प्रशासन के बीच गतिरोध व तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

बदायूं प्रतिमा विवाद: उत्तर प्रदेश के बदायूँ जिले में स्थानीय स्तर पर डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर दो पक्षों और पुलिस-प्रशासन के बीच गतिरोध व तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें