कानपुर पुलिस के अपराध कम करने के दावे फेल, थाने में महिला सिपाही के क्वार्टर से लाखों की चोरी
- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

सौजन्य से:- Hindustan
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Srishti Kunjसंवाददाता, कानपुर
कानपुर पुलिस के अपराध कम करने के दावे फेल होते दिख रहे हैं। फजलगंज थाने के परिसर में बने क्वार्टर में रह रही महिला सिपाही के घर से लाखों की चोरी हो गई। अलमारी खोल चोर नकदी व जेवरात ले गए।
एक ओर कानपुर कमिश्नरेट पुलिस शहर में अपराध कम करने का दावा कर रही है। वहीं फजलगंज थाने में तैनात और परिसर में रहने महिला सिपाही के आवास में चोरी की वारदात को अंजाम देकर शातिर चोरों ने पुलिस की मुस्तैदी और दावों की पोल खोल दी। चोर महिला सिपाही के आवास से नकदी व जेवरात समेत चार लाख रुपये का माल ले गए।
खास बात है कि आरोपी सोने के जेवर ले गया पर चांदी के गहनों को हाथ भी नहीं लगाया। घटना के वक्त महिला सिपाही वॉलीबाल मैच खेलने नोएडा गई थी। पड़ोसी पुलिसकर्मी ने घर का दरवाजा खुला देकर जानकारी दी। उन्होंने डॉयल 112 पर चोरी की शिकायत की तो पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। संभवतः वह शुक्रवार को थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र देंगी। मूलरूप से बांदा के औगासी गांव निवासी सपना द्विवेदी यूपी पुलिस में महिला कांस्टेबल के पद पर 2016 से कार्यरत हैं।
यूपी के स्पा सेंटरों में देह व्यापार, महीनों से फरार संचालक पुलिस ने किया अरेस्ट
स्पोर्ट्स में उनके अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उनका प्रमोशन कर उन्हें हेड कांस्टेबल बना दिया गया है। वर्तमान में वह फजलगंज थाने में तैनात हैं। थाने परिसर में बने आवास में वह रहती हैं। उनके भाई शुभम ने बताया कि वर्तमान में सपना बॉलीवाल मैच खेलने के लिए नोएडा गई हुई थी। गुरुवार को पड़ोसी ने आवास का दरवाजा खुला देखकर बहन को कॉल की। तत्काल बहन ने डॉयल 112 पर कॉल कर चोरी की शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
बीच सड़क चार युवकों ने स्कूल वैन पर मारा पत्थर-चालक को धमकी, छात्रा घायल
बहन की सूचना पर वह पहुंचे तो देखा कि घर से करीब 300 से 400 रुपये और सोने के जेवरात समेत करीब चार लाख रुपये का माल गायब था। डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है।
योगी से गुहार के बाद यूपी लौटे चंदन और स्नेहा, मॉस्को पुलिस ने किया था गिरफ्तार
पीड़िता के भाई ने बताया कि आरोपित छत के रास्ते कमरे में दाखिल हुआ। जिसके बाद आरोपित घर में रखी चाबियों से अलमारी खोलकर सोने के जेवरात ले गया। हालांकि ऑर्टिफिशियल ज्वैलरी में साथ रखे चांदी के जेवरात आरोपित नहीं ले गया। आरोपित वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरा दरवाजा खोलकर वहां से निकल गया। थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया है कि महिला सिपाही के घर में चांदी के जेवरात सुरक्षित रखे हैं। जबकि उनका आरोप है कि सोने के जेवरात गायब हैं। जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस द्वारा मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


