योगी से गुहार के बाद यूपी लौटे चंदन और स्नेहा, मॉस्को पुलिस ने झूठे केस में किया था गिरफ्तार
- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

सौजन्य से:- Hindustan
- NCR
- उत्तर प्रदेश- लखनऊ
- वाराणसी
- बरेली
- मुरादाबाद
- मेरठ
- आगरा
- अलीगढ़
- प्रयागराज
- गोरखपुर
- कानपुर
- बाराबंकी
- आजमगढ़
- बलिया
- भदोही
- चंदौली
- गाजीपुर
- जौनपुर
- मऊ
- मिर्जापुर
- सोनभद्र
- बस्ती
- कुशीनगर
- देवरिया
- महाराजगंज
- संतकबीरनगर
- सिद्धार्थनगर
- बागपत
- शामली
- बिजनौर
- बुलंदशहर
- हापुड़
- मुजफ्फर नगर
- सहारनपुर
- बदायूं
- लखीमपुरखीरी
- पीलीभीत
- शाहजहांपुर
- एटा
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- मथुरा
- अंबेडकर नगर
- अमेठी
- गौरीगंज
- श्रावस्ती
- बलरामपुर
- बहराइच
- फैजाबाद
- गोंडा
- रायबरेली
- फतेहपुर
- सीतापुर
- सुल्तानपुर
- औरैया
- अकबरपुर
- बिल्ल्होर
- ललितपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- चित्रकूट
- बांदा
- इटावा
- फर्रुखाबाद
- कन्नौज
- हमीरपुर
- हरदोई
- झांसी
- उरई
- उन्नाव
- हाथरस
- अमरोहा
- रामपुर
- संभल
- गंगापार
- कौशाम्बी
- प्रतापगढ़ - कुंडा
- बिहार
- उत्तराखंड
- झारखंड
- अन्य राज्य
By Srishti Kunjप्रमुख संवाददाता, कानपुर
सीएम योगी आदित्यनाथ से पति को बचाने की गुहार लगाते हुए स्नेहा की वीडियो वायरल हुई थी। स्नेहा और चंदन अपने बच्चे के साथ मॉस्को में थे जहां चंदन को गिरफ्तार किया गया। अब चंदन और स्नेहा बच्चे को लेकर यूपी लौट आए हैं। उन्होंने बताया की मॉस्को पुलिस ने झूठे केस में गिरफ्तार किया था।
मॉस्को पुलिस के उत्पीड़न के शिकार कानपुर के इंजीनियर चंदन गुप्ता पत्नी स्नेहा और छह साल के बेटे के साथ गुरुवार रात कानपुर लौट आए। आपके अपने अखबार ‘हिन्दुस्तान’ से बातचीत में चंदन ने कहा- 48 घंटे रूसी पुलिस की कस्टडी में नर्क की तरह गुजरे। स्नेहा ने कहा कि कम्पनी साथ न देती और वहां का जज सच्चाई को न समझ पाता तो चंदन के साथ कुछ भी हो सकता था। अब हम लोग कभी रूस नहीं जाएंगे।
बता दें कि शनिवार को मॉस्को में रह रहे कानपुर के इंजीनियर चंदन को मॉस्को पुलिस ने उठा लिया था। पत्नी स्नेहा ने वीडियो जारी कर भारत व उप्र सरकार, सीएम योगी आदित्यनाथ से मदद मांगी थी। चंदन ने बताया- मैं नोएडा की एक कंपनी के मॉस्को ऑफिस में काम करता था। शनिवार रात दोस्त आशीष व एक अन्य सहकर्मी के साथ डिनर के बाद टहलने निकला था। हमने कीव्स स्काई स्थित होटल में भोजन किया। फिर मेट्रो पकड़ी और क्रैमलिन पहुंचे। वहां से टहलते हुए हैंगिंग ब्रिज, रेड स्क्वायर होते हुए कितईगार्ड मेट्रो स्टेशन पहुंच रहे थे। जहां पुलिस ने मुझे और आशीष को पकड़ लिया।
बुजुर्ग के लिए बेटे-बहू की बेदखली का आदेश दे सकता है ट्रिब्यूनलः हाईकोर्ट
सहकर्मी मित्र थोड़ा दूर था, तो वो बच गया। पुलिस ने मेरे और आशीष के हाथ आपस में बांध दिए। कार में डालकर डेढ़ घंटे तक सड़क में घुमाते रहे। फिर बॉन्सकायर पुलिस स्टेशन ले गए। जहां एम्बुलेंस में तोड़फोड़ का आरोप लगाया। मोबाइल,दस्तावेज जब्त कर लिए। मेरी जेब में दूसरा फोन बच गया था। उससे कम्पनी और सहकर्मी मित्र को लोकेशन भेज दी। बाद में पुलिस ने कैमरे में वो फोन देखा और छीन लिया।
बकौल चंदन सुबह चार बजे पुलिस एक किशोर को पकड़कर थाने लाई। उससे चंदन ने इशारे से फोन मांगा। आशीष को कैमरे के सामने खड़ा किया। तब पत्नी स्नेहा को कॉल कर सूचना दी।
संजय निषाद और मुकेश सहनी साथ दिखे, विनोद की हत्या पर गोंडा में मंत्री देंगे धरना
चंदन ने कहा, हम पर एम्बुलेंस तोड़ने का आरोप लगाया गया। वहां पर कदम-कदम पर हाई रेजुलेशन कैमरे लगे हैं। फिर भी वे कोर्ट में तोड़फोड़ की एक भी फुटेज नहीं पेश कर सके।
चंदन और स्नेहा के मुताबिक कंपनी ने बड़ी मदद की। वकील और दुभाषिया की व्यवस्था की। जब पुलिस पर थोड़ा दबाव बना तो उन्होंने जबरन एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए। न करने की सूरत में 5-6 मुकदमों में फंसाने की धमकी दी। कोर्ट में पेश किया। जज ने मामला समझ लिया। उन्होंने कागज देखकर चंदन से पूछा कि उसे मालूम है कि इसमें क्या लिखा है। जवाब मिला कि रूसी भाषा नहीं आती। पुलिस ने जबरन कराया है। जज ने पुलिस को बहुत डांट लगाई और फिर चंदन को छोड़ने के आदेश दिए।
पुलिस भर्ती में लगा ही दी सेंध, बिना परीक्षा दिए बन गया सिपाही, चिट्ठी से खुलासा
स्नेहा कहती है पुलिस ने एक प्रोटोकॉल पर भी धमकी देकर हस्ताक्षर कराए। जिसमें लिखा था कि मैं जानता हूं कि मैने उल्लंघन किया है और दोबारा ऐसा नहीं करूंगा। तब सोमवार को दोनों को पुलिस ने छोड़ा। इसके बाद चंदन और स्नेहा ने बुधवार रात नौ बजे मॉस्को से दिल्ली की फ्लाइट ली और गुरुवार को वो दिल्ली से बाई रोड कानपुर आ गए हैं। चंदन के मुताबिक अब वो दोबारा रूस नहीं जाएंगे। एडवोकेट स्नेहा गुप्ता ने इस पूरे प्रकरण को लेकर एक वीडियो इंस्टाग्राम के जरिए वायरल किया। उनका कहना है कि वीडियो को डिलीट करने के लिए दबाव बनाया गया। उनके पति को नशे की हालत में एम्बुलेंस पर पथराव करने का आरोपी बताया गया। यह सब गलत था।
सोमवार को जब चंदन को मॉस्को में पुलिस ने छोड़ा उसके एक घंटे बाद ही विदेश मंत्रालय के अधिकारी चंदन के कानपुर स्थित घर पर पहुंच गए। चंदन के मुताबिक अधिकारियों ने उनके पिता से बातचीत कर पूरी डीटेल हासिल कर ली इसके बाद वो चले गए।
स्नेहा गुप्ता और चंदन गुप्ता ने एक दूसरे से मैरिज साइट के जरिए मिले थे। स्नेहा के मुताबिक फिर दोनों के परिवार मिले और तब सारी बातचीत होने के बाद सन 2014 में शादी हुई थी। स्नेहा ने बताया कि चंदन ने बीटेक के बाद दिल्ली से एमटेक की पढ़ाई पूरी की और वर्तमान में वो एमबीए फाइनल इयर पूरा करने वाले हैं। इधर स्नेहा ने एडवोकेट की पढ़ाई पूरी करने के साथ ही लखनऊ यूनिवर्सिटी से बीएड की पढ़ाई भी पूरी की है। वो कहती है कि सन 2014 में चंदन दुबई में नौकरी करते थे। उसके बाद वो अहमदाबाद आए। फिर सन 2021 में रूस और सन 2022 की शुरुआत में नासिक में नौकरी की। इसके बाद 2022 में ही दोबारा रूस पहुंचे और कम्पनी में डीजीएम के तौर पर कार्य शुरू किया था। हाई क्वालीफाइड वीजा पर परिवार गया था।
सृष्टि कुंज एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के नवोदय टाइम्स और इंडिया न्यूज जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ काम किया है, जहां उन्होंने नेशनल और दिल्ली डेस्क के लिए कंटेंट क्रिएशन और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग में अपनी स्किल्स को निखारा है। सृष्टि कुंज लाइव हिन्दुस्तान में लगभग 6 वर्षों से यूपी की टीम संग काम कर रही हैं। 2020 से वह हिन्दुस्तान डिजिटल के लिए उत्तर प्रदेश की राजनीति, क्राइम, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बीटों से जुड़ीं खबरें लिखती हैं। सृष्टि ने अपनी स्कूलिंग के बाद एनिमेशन की पढ़ाई की और फिर बतौर एनिमेटर एक विदेशी गेम के लिए कैरेक्टर डिजाइनिंग की। इसके बाद सृष्टि ने मॉस कम्यूनिकेशन और जर्नलिजम में स्नातक की डिग्री हासिल की। एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री लेकर पंजाब केसरी ग्रुप के दिल्ली संस्करण नवोदय टाइम्स की डिजिटल टीम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। 3 साल नवोदय टाइम्स से जुड़े रहने के बाद सृष्टि ने इंडिया न्यूज की डिजिटल टीम (इनखबर) की नेशनल डेस्क के साथ भी काम किया। 2020 से सृष्टि लाइव हिन्दुस्तान की डिजिटल टीम के साथ अब ट्रेंड्स के अनुसार पाठकों तक यूपी की हर खबर को पहुंचा रही हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


