UP Home Guard PET Postponed 2026: यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट भारी वर्षा के चलते स्थगित, नई तिथि का इंतजार
टॉप सर्च Abhay Pratap Singh | September 11, 2026 | 10:19 AM IST | 2 mins read यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत स्थगित पीईटी परीक्षा के लिए अपडेटेड एडमिट कार्ड और संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी। यूपी…

सौजन्य से:- Careers360
टॉप सर्च
Abhay Pratap Singh | September 11, 2026 | 10:19 AM IST | 2 mins read
यूपी होमगार्ड भर्ती 2025 के तहत स्थगित पीईटी परीक्षा के लिए अपडेटेड एडमिट कार्ड और संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा बाद में की जाएगी।
यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट 14 सितंबर 2026 से आयोजित की जानी थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी होम गार्ड भर्ती 2025 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। सबसे पहले यह परीक्षा 8 सितंबर से आयोजित होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी शुरुआत की तिथि बदलकर 14 सितंबर 2026 कर दी गई थी।
यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट को स्थगित करने का निर्णय राज्य में लगातार हो रही भारी बारिश और कई शारीरिक परीक्षा केंद्रों पर जलभराव के बीच लिया गया है। मौसम की स्थिति में सुधार होने और परीक्षा केंद्रों को शारीरिक परीक्षा के आयोजन के लिए उपयुक्त घोषित किए जाने के बाद नई परीक्षा तिथि और कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
नोटिस के अनुसार, “उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट 2025 के अंतर्गत 14 सितंबर 2026 से प्रस्तावित शारीरिक दक्षता परीक्षा, प्रदेश में लगातार हो रही वर्षा/ परीक्षा स्थल पर जल भराव के दृष्टिगत अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा तथा परीक्षा प्रक्रिया के सुचारू संचालन के दृष्टिगत अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी गई है।”
अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा की नई तिथियों के संबंध में जल्द ही बोर्ड की वेबसाइट पर सूचना के माध्यम से अवगत कराया जाएगा इसके अलावा, प्रवेश-पत्र अभ्यर्थियों को डाउनलोड करने के लिए उचित समय पर बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
यूपीपीआरपीबी ने कहा कि, अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे आगे की महत्वपूर्ण निर्देशों के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in का अवलोकन करते रहें। यह भी सूचित किया जाता है कि परीक्षा संबंधी सभी सूचनाएं/ निर्देश बोर्ड की वेबसाइट के माध्यम से ही दी जाएंगी।
यूपी होमगार्ड फिजिकल टेस्ट 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को नई तिथि का बेसब्री से इंतजार है। उम्मीदवारों को पीईटी के संबंध में जारी नई सूचना में उल्लिखित तिथि, रिपोर्टिंग समय, स्थान और अन्य विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच करनी चाहिए। साथ ही, अनौपचारिक तिथियों पर भरोसा करने के बजाय आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना चाहिए।
MakeCAREERS360
My Trusted SourceAdd as a preferred source on google[अगली खबर
]
[नवीनतम शिक्षा समाचार
]
[सम्बंधित खबर
]
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


