होमक्राइमUP Home Guard PET Exam 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड पीईटी और पीएसटी परीक्षा स्थगित, नया एग्जाम शेड्यूल जल्द होगा जारी - up home guard pet pst exam 2026 postponed and new exam schedule will be release soon
क्राइम

UP Home Guard PET Exam 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड पीईटी और पीएसटी परीक्षा स्थगित, नया एग्जाम शेड्यूल जल्द होगा जारी - up home guard pet pst exam 2026 postponed and new exam schedule will be release soon

UP Home Guard PET Exam 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड पीईटी और पीएसटी परीक्षा स्थगित, नया एग्जाम शेड्यूल जल्द होगा जारी यूपी होमगार्ड PET-PST परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से नई परीक्षा तिथि की जानकारी जल्द…

jagran.com के अनुसार11 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
UP Home Guard PET Exam 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड पीईटी और पीएसटी परीक्षा स्थगित, नया एग्जाम शेड्यूल जल्द होगा जारी - up home guard pet pst exam 2026 postponed and new exam schedule will be release soon

सौजन्य से:- jagran.com

UP Home Guard PET Exam 2026: उत्तर प्रदेश होमगार्ड पीईटी और पीएसटी परीक्षा स्थगित, नया एग्जाम शेड्यूल जल्द होगा जारी

यूपी होमगार्ड PET-PST परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बोर्ड की ओर से नई परीक्षा तिथि की जानकारी जल्द ही साझा की जाएगी।

HighLights

- यूपी होमगार्ड पीईटी परीक्षा स्थगित।

- जल्द जारी होगा नया शेड्यूल।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश होमगार्ड पीईटी और पीएसटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से 14 सितंबर के दिन होने वाली UP Home Guard PET/PST परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। बता दें, लिखित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के लिए UP Home Guard PET/PST परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर को किया जाना था। लेकिन बोर्ड की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक लगातार वर्षा और जलभराव के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई है।

क्यों स्थगित हुई परीक्षा

बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक PET/PST परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा प्रदेश में हो रही लगातार बारिश, परीक्षा स्थल पर जल भराव और अभ्यर्थियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्थगित की गई है।

कब जारी होगी नई परीक्षा तिथि

बोर्ड की ओर से फिलहाल नई परीक्षा तिथि की जानकारी साझा नहीं की गई है। पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा में शामिल होने के लिए नया एग्जाम शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। ऐसे में सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से संबंधित ताजा अपडेट के लिए नियमित रूप से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट अवश्य विजिट करते रहें।

दोबारा जारी होगा एडमिट कार्ड

बोर्ड द्वारा नई पीईटी एवं पीएसटी परीक्षा तिथि जारी होने के बाद एडमिट कार्ड दोबारा जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.inपर जाकर अपना प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

पीईटी और पीएसटी एग्जाम पैटर्न

पीईटी परीक्षा में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट के अंदर 4.8 किलोमीटर और महिला उम्मीदवारों को 16 मिनट के अंदर 2.4 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। इसके साथ ही पीएसटी परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों की लंबाई और सीना का परीक्षण किया जाएगा।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें