UP Home Guard PET Admit Card: यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड, कल से शुरू होंगे टेस्ट - up home guard pet admit card download the up home guard pet admit card via the link provided here tests begin on september 15
UP Home Guard PET Admit Card: यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड, कल से शुरू होंगे टेस्ट यूपी होम गार्ड भर्ती पीईटी के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी इस पेज…

सौजन्य से:- Jagran
UP Home Guard PET Admit Card: यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड यहां दिए लिंक से करें डाउनलोड, कल से शुरू होंगे टेस्ट
यूपी होम गार्ड भर्ती पीईटी के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
HighLights
- यूपी होम गार्ड भर्ती पीईटी के लिए एडमिट कार्ड जारी।
- डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर एक्टिवेट।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। यूपी होम गार्ड भर्ती को लेकर एक बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) द्वारा फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट यानी कि PET के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जो भी अभ्यर्थी पीईटी के लिए क्वालीफाई हुए हैं वे तुरंत ही यूपी पुलिस विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर या इस पेज पर उपलब्ध करवाए गए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी होगी।
15 सितंबर से पीईटी हो रहे स्टार्ट
यूपी पुलिस विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 15 सितंबर से स्टार्ट हो रहे हैं। उम्मीदवार एडमिट कार्ड में निर्धारित सेंटर पर तय समय पर उपस्थित होकर पीईटी के लिए रिपोर्ट करें। डेट बदलने की अनुमति किसी भी अभ्यर्थी को नहीं होगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की स्टेप्स
- यूपी होमगार्ड पीईटी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना है।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको लेटेस्ट न्यूज में एडमिट कार्ड के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद उम्मीदवारों को लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ) दर्ज करके साइन इन करना है।
- जानकारी सबमिट होते ही स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा जहां से आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई होती है तो वह हेल्पलाइन नम्बर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं।
पीईटी में कितनी लगानी होगी दौड़
पीईटी के दौरान पुरुष उम्मीदवारों को 28 मिनट में 4.8 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला अभ्यर्थियों को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी। अगर कोई उम्मीदवार रनिंग पूरी नहीं कर पाता है तो उसे फाइनल लिस्ट में जगह नहीं मिलेगी।
भर्ती विवरण
इस भर्ती के माध्यम से कुल 41424 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों में नियुक्तियां होंगी। जिले के अनुसार रिक्त पदों की संख्या निम्नलिखित है-
आपको बता दें कि फाइनल लिस्ट आने के बाद पदों पर परिवर्तन हो सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


