UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश होम गार्ड PETPST एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड - up home guard pet pst admit card 2026 released at uppbpbgovin download from here
UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश होम गार्ड PET/PST एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड यूपीपीआरपीबी की ओर से UP Home Guard PET PST Admit Card जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये…

सौजन्य से:- Jagran
UP Home Guard Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश होम गार्ड PET/PST एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
यूपीपीआरपीबी की ओर से UP Home Guard PET PST Admit Card जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
HighLights
- पीईटी और पीएसटी एडमिट कार्ड जारी।
- ऑफिशियल वेबसाइट से करें चेक।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से यूपी होमगार्ड PET/PST परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का एलान कर दिया गया है। जो उम्मीदवार UP Home Guard की लिखित परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। वे UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.inपर जाकर UP Home Guard PET/PST Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
इन 5 तरीकों से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
पीईटी और पीएसटी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउलोड कर सकते हैं।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर विजिट करें।
- वेबसाइट के होमपेज पर नोटिस बोर्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद UP Home Guard PET PST Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद जीकरण संख्या और जन्म तिथि को दर्ज करें।
- लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
इस दिन होगा PET/PST
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से PET/PST परीक्षा का आयोजन 08 से 16 सितंबर, 2026 के बीच किया जाएगा। ऐसे में अगर किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कोई परेशानी आ रही है, तो वे दिए गए हेल्पलाइन नंबर 08065075069 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा वाले दिन निर्धारित एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचने का प्रयास करें।
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के जरिये उत् प्रदेश में होमगार्ड के कुल 41,424 पदों को भरा जाएगा। इसमें जनरल के लिए कुल 16650 पद, ओबीसी के लिए कुल 11090 पद, ईडब्ल्यूएस के लिए कुल 4331 पद, एससी के लिए कुल 8645 पद और एसटी के लिए कुल 808 पद आरक्षित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: UGC NET Re-Exam 2026: यूजीसी नेट री-एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, एडमिट कार्ड इस डेट में होंगे उपलब्ध
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


