होमराजनीतिUP Free Bus Ride: क्या है लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना... यूपी सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा... UPSRTC की बसों में कर सकेंगी आजीवन मुफ्त यात्रा, सिर्फ रखना होगा इस चीज को अपने पास
राजनीति

UP Free Bus Ride: क्या है लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना... यूपी सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा... UPSRTC की बसों में कर सकेंगी आजीवन मुफ्त यात्रा, सिर्फ रखना होगा इस चीज को अपने पास

Free Bus Service for Women over 60 in UP Free Bus Service for Women over 60 in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में क…

gnttv.com के अनुसार26 अगस्त 2026 को 08:22 pm बजे
UP Free Bus Ride: क्या है लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना... यूपी सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं को दिया बड़ा तोहफा... UPSRTC की बसों में कर सकेंगी आजीवन मुफ्त यात्रा, सिर्फ रखना होगा इस चीज को अपने पास

सौजन्य से:- gnttv.com

Free Bus Service for Women over 60 in UP

Free Bus Service for Women over 60 in UP: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक में लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना (Lokmata Ahilyabai Matrushakti Yojana) को मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत 60 साल या उससे अधिक आयु की महिलाएं यूपी राज्य परिवहन निगम यानी UPSRTC की सभी बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत हर दिन 88 हजार से अधिक महिला यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल सकता है.

कैसे उठा सकती हैं योजना का लाभ

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 साल या उससे अधिक आयु की पात्र महिलाएं आधार या वोटर आईडी दिखाकर मुफ्त यात्रा कर सकेंगी. महिलाओं को स्थानीय पते का आधार कार्ड या वोटर आईडी दस्तावेज के रूप में दिखाना होगा. इससे उनकी आयु का भी वेरिफिकेशन हो सकेगा. इसका मतलब है कि यूपी की रोडवेज बसों में सफर करते समय आधार या वोटर आई कार्ड साथ में लेकर चलना होगा.

किसी तरह के आवेदन की जरूरत नहीं

यूपी की सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा का लाभ उठाने के लिए बुजुर्ग महिलाओं को किसी तरह के आवेदन की जरूरत नहीं होगी. बुजुर्ग महिलाएं सिर्फ बस यात्रा के दौरान आधार और वोटर आईडी जैसे प्रमाण दिखाकर मुफ्त टिकट ले सकेंगी. लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना के तहत निशुल्क यात्रा सुविधा को व्यवस्थित तरीके से लागू करने के लिए 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे. स्मार्ट कार्ड के माध्यम से पात्र महिला यात्रियों की पहचान और निशुल्क यात्रा की व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा.

योगी सरकार का विशेष उपहार

लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना का लाभ एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलने का अनुमान है. महिलाओं को मुफ्त बस सेवा देने में महीने का खर्च करीब 22.5 करोड़ रुपए आएगा. यह आंकड़ा प्रतिदिन 88000 महिलाओं की यात्रा के आधार पर निकाला गया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना का शुभारंभ करेंगे. सीएम योगी विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ करेंगे. मुफ्त बस योजना महिलाओं के लिए योगी सरकार का विशेष उपहार है. लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा योजना से महिलाओं को प्रतिदिन आने-जाने के खर्च में राहत मिलेगी.आपको मालूम हो कि यूपी कैबिनेट में यूपी में पब्लिक ट्रांसपोर्ट को पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए 250 नई इलेक्ट्रिक बसों को खरीदने की मंजूरी भी दी गई है. इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी. इलेक्ट्रिक बस योजना के लिए 425 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें

- 120 किमी की रफ्तार से ब्यावरा-सोनकच्छ के बीच पहली बार दौड़ी ट्रेन, 24.5 किमी ट्रैक का सफल ट्रायल

- यूपी-बिहार के मुसाफिरों के लिए गुड न्यूज, इन दो स्टेशनों के बीच नियमित चलेगी स्पेशल ट्रेन

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें