मछली वेज या नॉनवेज को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति तेज, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोपों को किया खारिज - fish feast is political agenda in up cm yogi adityanath fires on ajay rai another question fish is veg or non veg
मछली वेज या नॉनवेज को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति तेज, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोपों को किया खारिज Politics on Fish Feast: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस प्रकरण को उठाने के बाद तो नेताओं के बयान तैरने लगे हैं…

सौजन्य से:- Jagran
मछली वेज या नॉनवेज को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीति तेज, UP कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने आरोपों को किया खारिज
Politics on Fish Feast: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस प्रकरण को उठाने के बाद तो नेताओं के बयान तैरने लगे हैं। मछली के वेज या नॉनवेज होने की व्याख्या भी होने लगी है।
HighLights
- यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और संजय निषाद ने सावन में मछली खाने पर अजय राय पर बोला हमला
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का दावा अयोध्या के हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद नहीं खाई मछली
धर्मेन्द्र पाण्डेय, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही मुद्दों की भरमार होने लगी है। ताजा प्रकरण सावन में मंदिर में दर्शन के बाद मछली का सेवन करने को लेकर है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के अयोध्या में हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद कथित मछली की दावत का है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस प्रकरण को उठाने के बाद तो नेताओं के बयान तैरने लगे हैं। मछली के वेज या नॉनवेज होने की व्याख्या भी होने लगी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रायबरेली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर बड़ा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कल हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं, फिर राम-राम चिल्लाते हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेशर्मी की भी एक सीमा होती है, इनके सामने गिरगिट भी शरमा जाता है। इनके भाई की हत्या की एक माफिया ने की थी, ये उसके खिलाफ बयान नहीं दे सके, बल्कि उसके सामने घुटने टेकर नतमस्तक हो गये। वो तो हमारी सरकार आई और हमने न्याय किया।
मछली प्याज-लहसुन के साथ पके तो नॉन-वेज
सावन में मंदिर में दर्शन के बाद मछली सेवन को लेकर उत्तर प्रदेश के पंचायती राज में SBSP अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि कांग्रेस को बताना होगा कि मछली प्याज-लहसुन के साथ बनी थी या बिना इसके। राजभर ने कहा कि मछली अपने आप में नॉन-वेज नहीं है, लेकिन प्याज और लहसुन के साथ पकाने पर इसे नॉन-वेज माना जा सकता है। राजभर ने उत्तर प्रदेश के मत्स्य विकास विभाग के मंत्री संजय निषाद के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि इस मुद्दे पर कांग्रेस को बताना चाहिए कि मछली प्याज-लहसुन के साथ बनी थी या बिना इसके। ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्याज-लहसुन के बिना बनाई गई मछली को वेज माना जा सकता है।
निषाद मछली नहीं खाएगा तो क्या खाएगा
अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत में मछली भोज को लेकर विवाद के बीच निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने कहा कि निषाद मछली नहीं खाएगा तो क्या खाएगा। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने तो मछली का सेवन करके ही मुगलों और अंग्रेजों से संग्राम किया। हम लोग कांग्रेस के नेताओं की तरह नहीं हैं कि मंदिर में जाकर राम-राम करें और बाहर आते ही मछली की दावत उड़ाएं। यही तो कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। अयोध्या में हनुमानजी के सामने दंडवत होने का ढोंग कर रहे हैं, लेकिन बाहर जाकर मछली की दावत उड़ा रहे हैं। निषाद ने कहा कि बिना प्याज-लहसुन की मछली को वेज मानने वाली बात उन्होंने भी कही है।
संतों ने भी सख्त नाराजगी जताई
अयोध्या में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत कार्यक्रम के दौरान मछली भोज के आयोजन को लेकर संतों ने भी सख्त नाराजगी जताई है। संत समाज ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। हनुमान गढ़ी के पुजारी संत देवेशाचार्य महाराज ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भगवान के दर्शन करने के बाद श्रावण के पवित्र महीने और एकादशी की पवित्र तिथि पर मछली भोज समारोह में पहुंचे, यह उचित नहीं है। संत सीताराम दास ने भी इस पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता कभी सनातनी के साथ नहीं हो सकते हैं। ये लोग टोपी पहनते हैं और टोपी पहनने वालों को खुश करने का काम करते हैं।
मछली भोज मामले पर अजय राय ने दी सफाई
सीएम योगी आदित्यनाथ के अजय राय हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद मछली का दावत उड़ाने के बयान पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सफाई दी। अजय राय ने कहा कि अयोध्या में निषाद समाज का कार्यक्रम था और मछली तो निषाद समाज की परंपरा है। अजय राय ने कहा कि मैंने वहां कोई मछली नहीं खाई, मछली खाने वाली बात पूरी तरह झूठी है। अजय राय ने मछली खाने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि अगर उनकी मछली खाते हुए तस्वीर साबित हो जाए तो वह यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को भी तस्वीर दिखाने की चुनौती दी। इसके साथ ही भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया।
संविधान में नहीं लिखा कि सावन में मछली सेवन वर्जित
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय रविवार को अयोध्या पहुंचे। यहां उन्होंने हनुमानगढ़ी में हनुमान चालीसा का पाठ किया। रामलला का दर्शन किया। इसके बाद अजय राय गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के तारुन बाजार में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। यह हनुमानगढ़ी से करीब 38 किलोमीटर दूर है। इस सम्मेलन में मछली भोज कराया गया। यह सम्मेलन हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में शामिल हुए राम निहाल निषाद ने कराया। उन्होंने कहा- संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि सावन में मछली नहीं खाई जाती। हम संविधान का पालन कर रहे हैं।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


