होमक्राइमयूपी: बंद मकान में सोफे पर मिली इंजीनियर की लाश, बदबू से परेशान पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस
क्राइम

यूपी: बंद मकान में सोफे पर मिली इंजीनियर की लाश, बदबू से परेशान पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

यूपी: बंद मकान में सोफे पर मिली इंजीनियर की लाश, बदबू से परेशान पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस गोरखपुर में एक बंद मकान में इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी की लाश मिली है। लाश सोफे पर पड़ी थी। मकान से तेज बदबू आ रही थी जिसने पड़ोसियों…

livehindustan.com के अनुसार11 सितंबर 2026 को 05:04 pm बजे
यूपी: बंद मकान में सोफे पर मिली इंजीनियर की लाश, बदबू से परेशान पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

सौजन्य से:- livehindustan.com

यूपी: बंद मकान में सोफे पर मिली इंजीनियर की लाश, बदबू से परेशान पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस

गोरखपुर में एक बंद मकान में इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी की लाश मिली है। लाश सोफे पर पड़ी थी। मकान से तेज बदबू आ रही थी जिसने पड़ोसियों का ध्यान इस ओर खींचा। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को खबर की और जांच पड़ताल में जुट गई। मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो सकी है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के सहारा इस्टेट में चार दिन से बंद पड़े मकान में एक 45 वर्षीय इंजीनियर की लाश मिली है। बदबू से परेशान पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इंजीनियर की उम्र करीब 45 साल बताई जा रही है। उनकी पहचान अभिषेक त्रिपाठी के रूप में हुई है। उनका शव बंद मकान के अंदर एक कमरे में सोफा सेट पर पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची खोराबार थाने की पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर अंदर प्रवेश किया तो अभिषेक की लाश देखकर चौंक गई।

पुलिस ने जांच-पड़ताल के लिए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फोरेंसिक टीम ने कमरे की जांच कर सबूत इक्ट्ठा किए। बताया जा रहा है कि जिस मकान में इंजीनियर की लाश मिली उसका दरवाजा अंदर से बंद था। इंजीनियर अभिषेक त्रिपाठी की लाश इस हालत में पाए जाने की जानकारी पुलिस ने उनके परिवारीजनों को दी। इंजीनियर की यूं बंद मकान में लाश मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।

तेज बदबू ने पड़ोसियों का ध्यान खींचा

मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर की सहारा इस्टेट कॉलोनी के मल्हार स्थित मकान नंबर 2/202 में अभिषेक त्रिपाठी रहते थे। आसपास के लोगों का कहना है कि पिछले करीब चार दिन से यह मकान का दरवाजा बंद पड़ा था। शुक्रवार की सुबह मकान से तेज बदबू आने से पड़ोसियों का ध्यान इस ओर गया। बंद मकान के अंदर से बदबू आने से उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। घर के बाहर से देखकर कुछ समझ नहीं आ रहा था। लेकिन लगातार बदबू आ रही थी। इससे परेशान पड़ोसियों में से किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए सबूत

पुलिस ने पहले बाहर से मकान का मुआइना किया। बदबू से गहराती आशंका के चलते पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर देखने का निर्णय लिया। इसके बाद किसी तरह दरवाजा खुलवाया गया। दरवाजा खुलते ही पुलिस मकान के अंदर घुसी तो कमरे में सोफे पर अभिषेक त्रिपाठी की लाश पड़ी थी। जांच-पड़ताल में उनका नाम, पता और पेशे का पता चला। अभिषेक पेशे से इंजीनियर थे। लाश कई दिन पुरानी लग रही है। इसी वजह से उससे तेज बदबू आ रही थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया।

फोरेंसिक टीम ने कमरे की स्थिति की जांच करने के साथ ही मौके से जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस, कमरे में संघर्ष के निशान समेत अन्य संदिग्ध परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। आसपास के लोगों से अभिषेक के बारे में जानकारी ली जा रही है। सीओ कैंट कीर्ति निधि आनंद ने बताया कि दरवाजा अंदर से बंद था। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह साफ होगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें