यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तारीखें घोषित, तीन जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में आचार संहिता - up elections rajya sabha vidhan parishad poll dates announced
यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तारीखें घोषित, तीन जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में आचार संहिता भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया…

सौजन्य से:- jagran.com
यूपी में राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव की तारीखें घोषित, तीन जिलों को छोड़ पूरे प्रदेश में आचार संहिता
भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
HighLights
- राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर को मतदान होगा।
- विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा।
- तीन जिलों को छोड़कर पूरे यूपी में आचार संहिता लागू।
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की दस और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्यसभा की सीटों के लिए मतदान 16 अक्टूबर को होगा, इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना भी शुरू होगी। वहीं, विधान परिषद की 11 सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को और मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। विधान परिषद के अंतर्गत खंड स्नातक के पांच और खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव होंगे।
नामांकन से मतदान तक की महत्वपूर्ण तिथियां
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया है कि राज्यसभा की 10 सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव की अधिसूचना 29 सितंबर को जारी की जाएगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी।
नाम वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर निर्धारित की गई है। मतदान 16 अक्टूबर को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक होगा और इसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना की जाएगी। राज्यसभा की इन दस सीटों के द्विवार्षिक निर्वाचन की प्रक्रिया 19 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।
राज्यसभा की इन दस सीटों से मौजूदा सदस्य अरुण सिंह, गीता उर्फ चंद्रप्रभा, नीरज शेखर, बृजलाल, प्रो. राम गोपाल यादव, रामजी, बीएल वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप पुरी का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। डाॅ. दिनेश शर्मा, जो अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल बनाए गए हैं, उनकी सीट 11 सितंबर से रिक्त है। इन दस सीटों में से आठ भाजपा के पास, एक सपा के पास और एक सीट बसपा के पास है।
विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन का कार्यक्रम निर्धारित
मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिणवा ने बताया है कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खंड स्नातक के पांच और खंड शिक्षक के छह निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है। आयोग ने रिक्त होने वाली इन सीटों के लिए उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन का कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है।
इस चुनाव की अधिसूचना भी 29 सितंबर को जारी की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर है। नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर को होगी, और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर है। मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्टूबर से पहले पूरी कर ली जाएगी।
प्रदेश में आचार संहिता लागू
विधान परिषद द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है।
विधान परिषद की लखनऊ खंड स्नातक से इंजी. अवनीश कुमार सिंह, वाराणसी खंड स्नातक से आशुतोष सिन्हा, आगरा खंड स्नातक से डॉ. मानवेन्द्र प्रताप सिंह 'गुरु जी', मेरठ खंड स्नातक से दिनेश कुमार गोयल, इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक से डॉ. मान सिंह यादव, लखनऊ खंड शिक्षक से उमेश द्विवेदी, वाराणसी खंड शिक्षक से लाल बिहारी यादव, आगरा खंड शिक्षक से डॉ. आकाश अग्रवाल (वित्तविहीन), मेरठ खंड शिक्षक से श्रीचन्द शर्मा, बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक से हरी सिंह ढिल्लो और गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


