होमक्राइमUP Elections: अजय राय ने पिंडरा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, बोले- यूपी में कांग्रेस सरकार बनाएगी
क्राइम

UP Elections: अजय राय ने पिंडरा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, बोले- यूपी में कांग्रेस सरकार बनाएगी

- NCR - उत्तर प्रदेश- लखनऊ - वाराणसी - बरेली - मुरादाबाद - मेरठ - आगरा - अलीगढ़ - प्रयागराज - गोरखपुर - कानपुर - बाराबंकी - आजमगढ़ - बलिया - भदोही - चंदौली - गाजीपुर - जौनपुर - मऊ - मिर्जापुर - सोनभद्र - बस्ती - कुशीनगर…

Hindustan के अनुसार3 सितंबर 2026 को 09:31 am बजे
UP Elections: अजय राय ने पिंडरा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया, बोले- यूपी में कांग्रेस सरकार बनाएगी

सौजन्य से:- Hindustan

- NCR

- उत्तर प्रदेश- लखनऊ

- वाराणसी

- बरेली

- मुरादाबाद

- मेरठ

- आगरा

- अलीगढ़

- प्रयागराज

- गोरखपुर

- कानपुर

- बाराबंकी

- आजमगढ़

- बलिया

- भदोही

- चंदौली

- गाजीपुर

- जौनपुर

- मऊ

- मिर्जापुर

- सोनभद्र

- बस्ती

- कुशीनगर

- देवरिया

- महाराजगंज

- संतकबीरनगर

- सिद्धार्थनगर

- बागपत

- शामली

- बिजनौर

- बुलंदशहर

- हापुड़

- मुजफ्फर नगर

- सहारनपुर

- बदायूं

- लखीमपुरखीरी

- पीलीभीत

- शाहजहांपुर

- एटा

- फिरोजाबाद

- मैनपुरी

- मथुरा

- अंबेडकर नगर

- अमेठी

- गौरीगंज

- श्रावस्ती

- बलरामपुर

- बहराइच

- फैजाबाद

- गोंडा

- रायबरेली

- फतेहपुर

- सीतापुर

- सुल्तानपुर

- औरैया

- अकबरपुर

- बिल्ल्होर

- ललितपुर

- महोबा

- कानपुर देहात

- चित्रकूट

- बांदा

- इटावा

- फर्रुखाबाद

- कन्नौज

- हमीरपुर

- हरदोई

- झांसी

- उरई

- उन्नाव

- हाथरस

- अमरोहा

- रामपुर

- संभल

- गंगापार

- कौशाम्बी

- प्रतापगढ़ - कुंडा

- बिहार

- उत्तराखंड

- झारखंड

- अन्य राज्य

By sandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ

कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी की पिंडरा सीट से 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि काशी उनका घर है और पिंडरा की जनता उनके साथ है। सपा से गठबंधन पर उन्होंने कहा कि अंतिम फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने वाराणसी की पिंडरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। एक टीवी चैनल के कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि काशी उनका घर है और वह बनारस को कैसे भूल सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि पिंडरा की जनता उनके साथ खड़ी है और यहां एकतरफा चुनाव होगा। अजय राय ने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वह पिंडरा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव जीत चुके हैं। वर्ष 2012 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर भी यहां से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका पुराना और मजबूत जुड़ाव है।

पिंडरा विधानसभा क्षेत्र का राजनीतिक इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। वर्ष 1952 में इसे पश्चिमी विधानसभा के नाम से जाना जाता था। पांच साल बाद इसका नाम कोलसला कर दिया गया। वर्ष 2007 के नए परिसीमन के बाद 2012 में इसका नाम पिंडरा हुआ। कभी यह सीट वामपंथ का गढ़ मानी जाती थी। कम्युनिस्ट नेता ऊदल यहां से नौ बार विधायक रहे। वर्ष 1996 में अजय राय ने सीपीआईएम के इस प्रभाव को खत्म करते हुए चुनाव जीता था। उस समय वह भाजपा में थे। कुर्मी बहुल इस क्षेत्र में अजय राय ने 1996 से 2017 तक अपना प्रभाव बनाए रखा। हालांकि 2017 में भाजपा के डॉ. अवधेश सिंह ने जीत दर्ज की। 2022 में भी भाजपा का कब्जा बरकरार रहा।

योगी पर मानहानि का केस करने कोर्ट पहुंचे अजय राय, मछली भोज विवाद में नया मोड़

दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर केंद्र हस्ताक्षेप करे, अजय राय का राज्यपाल को पत्र

सपा के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे के सवाल पर अजय राय ने कहा कि किसके साथ चुनाव लड़ना है और कितनी सीटों पर चुनाव लड़ना है, इसका अंतिम फैसला कांग्रेस का राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा। उनका मुख्य लक्ष्य प्रदेश के हर गांव और गली में संगठन को मजबूत करना है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा कि कांग्रेस किस दल के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ेगी। अजय राय ने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने तीन साल के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता जमीन पर उतरकर जनता के मुद्दों की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि संगठन की मेहनत का असर चुनाव में दिखाई देगा और कांग्रेस सत्ता में वापसी करेगी।

भाई के हत्यारे के सामने घुटने टेके, योगी का अजय राय पर हमला; मछली भोज पर भी घेरा

मछली-भात खाने को लेकर हुए विवाद पर भी अजय राय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेताओं ने मछली-भात खाया, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई। अजय राय ने कहा कि इस मामले को उन्होंने अदालत में चुनौती दी है। उन्होंने मांग की कि आरोप साबित किए जाएं, नहीं तो मुख्यमंत्री माफी मांगें।

Loading videos...

और देखें

Loading videos...

और देखें

लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

लेटेस्ट Hindi News, UP News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News, और lucknow Weather अपडेट हिंदी में पढ़ें। साथ ही UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Election 2027 Candidates से जुड़ी ताज़ा खबरों के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।

अगला लेख

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें