आजमगढ़ और बस्ती के लिए बीजेपी बना रही खास प्लान, आज गोरखपुर में बड़ी बैठक
आजमगढ़ और बस्ती के लिए बीजेपी बना रही खास प्लान, आज गोरखपुर में बड़ी बैठक यूपी प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े दो दिन के दौरे पर गुरूवार को गोरखपुर पहुंच रहे हैं. यहां वे क्षेत्र की 62 सीटों को लेकर प…

सौजन्य से:- ABP News
आजमगढ़ और बस्ती के लिए बीजेपी बना रही खास प्लान, आज गोरखपुर में बड़ी बैठक
यूपी प्रभारी और बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े दो दिन के दौरे पर गुरूवार को गोरखपुर पहुंच रहे हैं. यहां वे क्षेत्र की 62 सीटों को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी विनोद तावड़े गुरुवार 17 सितंबर को दोपहर में 1 बजे के करीब गोरखपुर पहुंचेंगे. वे दो दिनों तक गोरखपुर में रहकर क्षेत्र की 62 विधानसभा सीटों को लेकर संगठन पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों के साथ 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करेंगे.
वे गुरुवार को क्षेत्रीय कार्यालय में 1:00 क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. शाम को सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम में सहजनवा विधानसभा में 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में भाग लेंगे.
अटल आवासीय विद्यालय पहुंचेगे
प्रवास के पहले दिन विनोद तावड़े सहजनवा विधानसभा क्षेत्र स्थित आदर्श पद्धति विद्यालय (अटल आवासीय विद्यालय) में आयोजित आशीर्वाद का दिया हुआ मिष्ठान वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. दूसरे दिन यानी 18 सितंबर को वह भाजपा की रानीडीहा स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय स्तर की बैठक में शामिल होंगे.
इस दौरान वे संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने, मीडिया एवं डिजिटल मीडिया माध्यमों से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे. अगले चरण में तावड़े वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे. 18 सितंबर की शाम को वह अयोध्या धाम के लिए प्रस्थान करेंगे.
गोरखपुर का पहला दौरा है तावड़े का
गोरखपुर क्षेत्र के 10 प्रशासनिक और संगठन के लिहाज से 12 जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावडे का यह पहला दौरा है. दो दिनों के कार्यक्रम में ताबड़तोड़ बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं पदाधिकारी सांसदों विधायकों से मिलकर यहां की राजनीतिक जमीन और यहां के हालात को समझने की कोशिश करेंगे. सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इसे लेकर फीडबैक मांगा जाएगा. दो दिवसीय प्रवास के दौरान क्षेत्रीय टीम के साथ जिलाध्यक्षों से भी संवाद करेंगे.
प्रदेश प्रभारी कि उन सीटों पर विशेष नजर रहेगी जिन पर पिछले चुनाव में भाजपा को करारी हार मिली है. माना जा रहा है कि आजमगढ़ और बस्ती मंडल पर उनका अधिक फोकस होगा. पिछले चुनाव में दोनों मंडलों में भाजपा का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है.
यह भी पढ़ें: UCC को लेकर बीजेपी-RSS पर बरसे सपा सांसद, बोले- 'ठेकेदार बन गए...'
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


