होमराजनीतिUP Election 2027: बीजेपी का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े कल पहुंचेंगे लखनऊ, चुनावी तैयारियों को देंगे धार
राजनीति

UP Election 2027: बीजेपी का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े कल पहुंचेंगे लखनऊ, चुनावी तैयारियों को देंगे धार

यूपी में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े पहली बार पांच सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्होंने शहर में होर्डिंग या भव्य स्वागत के लिए मना किया है। लखनऊ: बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बनने…

Navbharat Times के अनुसार4 सितंबर 2026 को 01:30 am बजे
UP Election 2027: बीजेपी का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े कल पहुंचेंगे लखनऊ, चुनावी तैयारियों को देंगे धार

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी में बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े पहली बार पांच सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्होंने शहर में होर्डिंग या भव्य स्वागत के लिए मना किया है।

लखनऊ: बीजेपी के प्रदेश प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े पांच सितंबर को पहली बार लखनऊ आ रहे हैं, लेकिन बिना किसी तामझाम के। पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्होंने ही पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा है कि शहर भर में होर्डिंग लगाने या भव्य स्वागत की कोई जरूरत नहीं है। वह कार्यालय आएंगे और बैठकें करेंगे। वह दो दिन तक रहेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

सामान्य तौर पर यह देखा जाता है कि जब भी बीजेपी का कोई बड़ा नेता या पदाधिकारी आता है तो एयरपोर्ट से लेकर कार्यालय तक शहर होर्डिंगों से पट जाता है। रास्ते भर उनका भव्य स्वागत किया जाता है। वहीं, दूसरी ओर इससे शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इसी को ध्यान में रखते हुए तावड़े ने कहा है कि वह जब आएं तो इस तरह की गतिविधि न की जाए। वह सादगी के साथ कार्यालय आना चाहते हैं। वहीं, सबसे परिचय करेंगे और पार्टी संगठन पर चर्चा करेंगे।

चुनाव तैयारियों और संगठन की समीक्षा

यूपी में विधान सभा चुनाव 2027 में होने हैं। उससे पहले यूपी के प्रभारी की जिम्मेदारी राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े को दी गई है। हाल ही में बिहार विधान सभा चुनाव में भी वही प्रभारी थे और भाजपा को बड़ी सफलता मिली थी। उससे पहले हरियाणा और अन्य राज्यों के चुनाव प्रबंधन में भी उनकी अहम भूमिका रही थी। ऐसे में माना जा रहा है कि पड़ोसी राज्यों में चुनाव प्रबंधन के अनुभव का लाभ यूपी में मिल सकता है।

सीएम योगी से करेंगे मुलाकात

तावड़े पांच सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दोनों डिप्टी सीएम के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा प्रदेश संगठन और क्षेत्रीय टीमों के साथ भी उनकी बैठकें होंगी। इसमें वह विधानसभा चुनाव तैयारी और संगठन की समीक्षा करेंगे। आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी।

शाह, नवीन और संतोष भी इसी महीने

इसी महीने बीजेपी के कई और नेताओं का भी दौरा होना है। सात सितंबर को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के आने का कार्यक्रम है। वह संगठन के कार्यों की समीक्षा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और गृह मंत्री अमित शाह की तारीखें अभी तय नहीं हुई है। पार्टी सूत्रों के अनुसार सितंबर महीने में दोनो नेता लखनऊ आएंगे। बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय का भूमि पूजन भी होना है। ये दोनो नेता उसमें शामिल हो सकते हैं। इसके साथ ही पार्टी संगठन और विधानसभा चुनाव तैयारियों पर भी मंथन करेंगे।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें