यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने घोषित की नई मीडिया टीम, प्रियंका गुप्ता बनीं वाइस चेयरपर्सन
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने घोषित की नई मीडिया टीम, प्रियंका गुप्ता बनीं वाइस चेयरपर्सन यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी भारी-भरकम नई मीडिया टीम का ऐलान किया है. दो वाइस चेयरमैन समेत कई प्रवक्ता नियुक्त कि…

सौजन्य से:- ETV Bharat
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने घोषित की नई मीडिया टीम, प्रियंका गुप्ता बनीं वाइस चेयरपर्सन
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी भारी-भरकम नई मीडिया टीम का ऐलान किया है. दो वाइस चेयरमैन समेत कई प्रवक्ता नियुक्त किए गये.
By ETV Bharat Uttar Pradesh Team
Published : September 14, 2026 at 9:50 PM IST
|Updated : September 14, 2026 at 9:59 PM IST
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने मीडिया में पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए नई टीम का ऐलान कर दिया है. पार्टी ने सरकार की नीतियों और योजनाओं का जवाब देने के लिए भारी-भरकम मीडिया विंग तैयार की है. कई पुराने प्रवक्ताओं को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि कुछ नेताओं को प्रमोट किया गया है. प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका गुप्ता को उनके शानदार काम के लिए वाइस चेयरपर्सन बनाया गया है.
दो वाइस चेयरमैन और छह रीजनल कोऑर्डिनेटर तैनात: प्रियंका गुप्ता के साथ संजीव कुमार सिंह को भी वाइस चेयरपर्सन की अहम जिम्मेदारी दी गई है. मीडिया और पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन व राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने सोमवार को इस नई सूची को जारी किया. पार्टी ने अपनी इस टीम में दो वाइस चेयरपर्सन, छह रीजनल कोऑर्डिनेटर और 45 प्रदेश प्रवक्ता शामिल किए हैं. इसके अलावा 21 स्टेट मीडिया पैनलिस्ट और 7 जिला प्रवक्ताओं के नामों की भी घोषणा की गई है.
अलग-अलग जोनों में बांटी गई जिम्मेदारियां: क्षेत्रीय संतुलन बनाने के लिए मोईन हसन खान को वेस्ट जोन और राजेंद्र सागर को ब्रज जोन का रीजनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया है. वहीं प्रेम नारायण पाल को बुंदेलखंड, डॉ. पूर्वी वर्मा को अवध, ओमप्रकाश सरोज को प्रयाग और पुनीत पाठक को ईस्ट जोन की कमान सौंपी गई है. पार्टी ने डॉ. अन्नू प्रसाद पासवान, अंशू अवस्थी, पंखुड़ी पाठक, सचिन रावत और उमाशंकर पांडेय समेत 45 नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता की लिस्ट में जगह दी है.
जिला स्तर पर भी प्रवक्ताओं की हुई नियुक्ति: पैनलिस्ट के रूप में मुरली मनोहर, उषा रानी कोरी और आगा यूनुस समेत 21 नेताओं को शामिल किया गया है. जिला स्तर पर मीडिया प्रबंधन संभालने के लिए राहुल राय, हिमांशु चौधरी और सावित्री त्रिपाठी समेत सात नेताओं को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस को उम्मीद है कि यह नई और ऊर्जावान टीम चुनाव के दौरान मीडिया के हर मंच पर पार्टी का रुख मजबूती से रखेगी.
यह भी पढ़ें- मेरठ का हिंदी भवन; कभी साहित्य चर्चा-गोष्ठियों का केंद्र अब खंडहर, उद्धार की आस
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP Election Survey: यूपी का पहला चुनावी सर्वे, बुंदेलखंड और अवध में भाजपा को जोरदार बढ़त; देखें आंकड़े

पश्चिम उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं ने नहीं किया काम; हाई कोर्ट बैंच पर CM के बयान से नाराजगी; मेरठ में निकाला जुलूस - up lawyers protest cm yogis stance on high court bench

Reservation issue sharpens Uttar Pradesh’s caste fault lines ahead of Assembly polls


