'UP में कानून से खिलवाड़ करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई', CM योगी की अपराधियों को कड़ी चेतावनी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कड़े शब्दों में अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने उन्हें डकैतों का गिरोह बताय…

सौजन्य से:- Navbharat Times
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कड़े शब्दों में अंतिम चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। विपक्ष पर हमला करते हुए उन्होंने उन्हें डकैतों का गिरोह बताया।
हेमेन्द्र त्रिपाठी, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर बीते लंबे समय से सड़क से सोशल मीडिया तक खड़े हो रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को प्रदेश की कानून-व्यवस्था को लेकर अपराधियों और अराजकतत्वों को बेहद कड़े शब्दों में चेतावनी दी है। गोरखपुर में विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो टूक कहा कि सरकार का संकल्प पूरी तरह स्पष्ट है। अगर किसी ने भी कानून से खिलवाड़ करने की तनिक भी कोशिश की तो उसकी धज्जियां उड़ाने में देर नहीं लगेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि उत्तर प्रदेश में आम जनता, व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा पर संकट पैदा करने वालों के लिए केवल जेल या जहन्नुम दो ही रास्ते खुले हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बांटने की कोशिश करने वालों पर सीधा प्रहार करते हुए उन्हें 'डकैतों का गिरोह' करार दिया। उन्होंने कहा कि जिन्हें प्रदेश का विकास, नौजवानों का रोजगार और उत्सवपूर्ण माहौल रास नहीं आ रहा, वे षड्यंत्र रच रहे हैं। सीएम योगी ने आगे कहा कि इस गिरोह को जब भी सत्ता मिली, इन्होंने प्रदेश को लूटा है। उत्सव से पहले उपद्रव करना, दंगे भड़काना और कर्फ्यू लगवाना ही इनकी पहचान थी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा की डबल इंजन सरकार किसी भी गरीब, दलित या वंचित का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी और कानून हाथ में लेने वालों पर पूरी कठोरता से प्रहार होगा।
1 लाख नई नौकरियों का ऐलान मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दस वर्षों में सरकार ने जहां संगठित माफिया तंत्र को नेस्तनाबूद किया, वहीं 1977 से मासूमों की जान ले रही मच्छरजनित बीमारी 'इंसेफेलाइटिस' का भी स्थायी समाधान कर दिखाया। उन्होंने युवाओं और महिलाओं के कल्याण का उल्लेख करते हुए बताया कि सरकार अब तक 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दे चुकी है और अगले एक वर्ष में 1 लाख और युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे। इसके साथ ही हर जिले में 'सरदार वल्लभ भाई पटेल स्किलिंग जोन' बनाए जा रहे हैं और स्नातक की 50 हजार छात्राओं को जल्द स्कूटी दी जाएगी।
गोरखपुर को मिली 130.73 करोड़ की सौगात समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने राप्ती नगर (बशारतपुर) में 3.10 करोड़ की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक 'कल्याण मंडपम' का फीता काटकर लोकार्पण किया और परिसर में पौधरोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने गोरखपुर नगर निगम और गोरखपुर विकास प्राधिकरण की 130.73 करोड़ लागत वाली कुल 170 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। सीएम ने कहा कि कल्याण मंडपम आम और जरूरतमंद परिवारों के मांगलिक कार्यक्रमों के लिए कम खर्च में होटल जैसा सर्वसुविधायुक्त विकल्प साबित होगा।
लेखक के बारे मेंविशाल चौबेविशाल चौबे नवभारतटाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत हैं। विशाल उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की राजनीति, क्राइम, शासन और व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों की खबरें लिखते हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल का अनुभव हासिल कर चुके हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ज्वॉइन किया था। विशाल चौबे ने टाइम्स ग्रुप से पहले लाइव यूपी न्यूज 24 और दैनिक भास्कर में काम किया है। उन्हें इससे पहले मध्य प्रदेश विधानसभा इलेक्शन और यूपी नगर निकाय चुनाव में रिपोर्टिंग करने का भी मौका मिला।
विशेषज्ञता- अपराध जगत से जुड़ी खबरों को तहकीकात के साथ पेश करने का खासा अनुभव है। इसके अलावा सियासी उठापटक से जुड़े राजनीतिक विश्लेषण और ओपनियन भी करते रहते हैं।
पत्रकारिता अनुभव: डिजिटल मीडिया में 4 साल से कार्यरत
शिक्षा- विशाल चौबे ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज कॉलेज से पत्रकारिता और जनसंचार में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से पॉलिटिकल साइंस में MA किया है। विशाल चौबे मूलरूप से महराजगंज जिले के रहने वाले हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Metroकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


