UP मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, CM योगी आदित्यनाथ की अपील-जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें जनप्रतिनिधि - all party meeting ahead of the up monsoon session cm yogi adityanath appeals to public representatives to raise all issues concerning the public interest in the house
UP मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, CM योगी आदित्यनाथ की अपील-जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें जनप्रतिनिधि UP Monsoon Session: नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि मानसून सत्र में आमजन से जुड़े मुद्दों पर…

सौजन्य से:- jagran.com
UP मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, CM योगी आदित्यनाथ की अपील-जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें जनप्रतिनिधि
UP Monsoon Session: नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि मानसून सत्र में आमजन से जुड़े मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। इससे प्रदेश का विकास ...और पढ़ें
HighLights
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान भवन में सर्वदलीय बैठक को किया संबोधित
- सीएम की सभी राजनीतिक दलों से अपील, प्रदेश के विकास के लिए करें स्वस्थ चर्चा
- विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक
- उत्तर प्रदेश विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार तीन अगस्त से
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान मंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू हो रहा है। इसमें चार अगस्त को योगी आदित्यनाथ सरकार अनुपूरक बजट पेश करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मानसून सत्र से पहले रविवार को विधान भवन में सर्वदलीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सत्ता पक्ष व विपक्षी दलों के जनप्रतिनिधियों (विधानसभा/विधान परिषद सदस्यों) से कहा कि जनहित से जुड़े हर मुद्दे को सदन में रखें। इसके साथ ही स्वस्थ चर्चा कर विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें।
मुख्यमंत्री ने रविवार को विधान भवन में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में आयोजित सर्वदलीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने की अपील भी की। बैठक तीन अगस्त, सोमवार से शुरू हो रहे विधान मंडल के मानसून सत्र के संचालन के संबंध में आयोजित की गई थी।
नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने बैठक में कहा कि मानसून सत्र में आमजन से जुड़े मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी। जनप्रतिनिधि को जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों को सदन में गंभीरता से उठाना चाहिए। सीएम ने सभी सदस्यों से अपील की कि सदन के सुचारु संचालन में सभी सदस्यों का सहयोग मिलना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की बाधा न आए।
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारु संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, वित्त/संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’, निषाद पार्टी विधानमंडल दल के नेता रमेश सिंह, अपना दल (एस) के आरके पटेल तथा राष्ट्रीय लोकदल के राजपाल बालियान आदि मौजूद थे।
खबरें और भी
पहली बार गाया जाएगा पूरा वंदे मातरम् गीत
उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार से उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने पर कहा कि यह महत्वपूर्ण सत्र होगा क्योंकि पहली बार वंदे मातरम् गीत पूरा गाया जाएगा। भारत सरकार ने एक नोटिफिकेशन भी जारी किया है। ये पहला सदन का सत्र होगा जिसमें वंदे मातरम पूरा गाया जाएगा। सहमति-असहमति लोकतंत्र का ही एक भाग है। चर्चा-परिचर्चा लोकतंत्र की मजबूती है। मेरी सभी लोगों से अपेक्षा है कि अपनी बात प्रभावी ढंग से कहें। किसी प्रकार की फूहड़ता या ऐसा आचरण ना करें जो उचित ना हो, जिससे जनता के बीच गलत संदेश जाए।
सभी लोग सदन चलाने में सहयोग करें: सुरेश कुमार खन्ना
संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र कल से शुरू हो रहा है। आज सर्वदलीय बैठक हुई, जैसा की परंपरा भी रही है। हम सभी से ये अपील करेंगे कि मानसून सत्र बहुत छोटा सत्र है। सभी लोग सदन चलाने में सहयोग करें।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे में स्लिपेज पर एक्शन, NHAI ने 3 अफसरों पर लगाया प्रतिबंध

UP Labour Code 2026: योगी कैबिनेट की मंजूरी, न्यूनतम मजदूरी की गारंटी और ओवरटाइम पर दोगुना भुगतान अनिवार्य - up wage code 2025 every worker get minimum wage overtime rights approved

चंद्रशेखर ने सीजेपी, यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव और गठबंधन के सवालों पर क्या कहा - BBC News हिंदी


