आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- यूपी में ईमानदार अधिकारी दुखी - up cadre ias officer divya mittal resigns sp chief akhilesh yadav says honest officers are not happy in up
आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- यूपी में ईमानदार अधिकारी दुखी Akhilesh Yadav on Divya Mittal: यह तो सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर…

सौजन्य से:- Jagran
आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफे पर सपा मुखिया अखिलेश यादव बोले- यूपी में ईमानदार अधिकारी दुखी
Akhilesh Yadav on Divya Mittal: यह तो सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है।
HighLights
- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का भाजपा पर गंभीर आरोप
- यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री बोले-भ्रष्टाचार के कारण अधिकारी परेशान
- खराब कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरा
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल के इस्तीफा देने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को सपा के प्रदेश मुख्यालय में कार्यक्रम के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी।
अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में ईमानदार अधिकारी भाजपा की सरकार से काफी दुखी हैं। यहां पर चरम पर पहुंचे भ्रष्टाचार के कारण अधिकारी काम नहीं करना चाहते हैं। यह तो सर्वविदित है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार का कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है।
सपा मुखिया अखिलेश यादव ने खराब कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि हरियाणवी सिंगर को सरेआम गोलियों से भून दिया गया और सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या करने वाले गोगी गैंग को सरकार का संरक्षण प्राप्त है।
पार्टी मुख्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि सरकार धरोहरों को निजी हाथों में बेच रही है। उन्होंने छतर मंजिल का उदाहरण देते हुए कहा कि इस जगह पर समाजवादी पार्टी ने अपने कार्यकाल में शानदार कार्यक्रम का आयोजन करवाया था अब भाजपा सरकार ने इसे निजी हाथों में सौंप दिया है। इसी प्रकार राज्य की कई प्रमुख पुरानी इमारत को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है।
उन्होंने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग में बहुत भ्रष्टाचार है। समाजवादी पार्टी जल्दी इन दोनों विभागों की कारगुजारी सार्वजनिक करेगी। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद राज्य में बंद किए गए 26000 प्राइमरी स्कूलों को शुरू किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की पक्षधर है। भाजपा सरकार नहीं चाहती है कि पीडीए के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले इसीलिए सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है। उन्होंने महंगाई, पेट्रोल और चीनी की बढ़ती कीमतों को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा है।
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


