होम›शिक्षा-करियर›यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में बड़ा बदलाव, विज्ञान और गृह विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन खत्म; क्या है नई व्यवस्था?
शिक्षा-करियर

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में बड़ा बदलाव, विज्ञान और गृह विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन खत्म; क्या है नई व्यवस्था?

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में बड़ा बदलाव, विज्ञान और गृह विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन खत्म; क्या है नई व्यवस्था? UP Board: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब इन…

Amar Ujala के अनुसार9 सितंबर 2026 को 11:04 am बजे
यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में बड़ा बदलाव, विज्ञान और गृह विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन खत्म; क्या है नई व्यवस्था?

सौजन्य से:- Amar Ujala

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल में बड़ा बदलाव, विज्ञान और गृह विज्ञान में आंतरिक मूल्यांकन खत्म; क्या है नई व्यवस्था?

UP Board: यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल के विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की मूल्यांकन व्यवस्था में बदलाव किया है। अब इन विषयों में स्कूल स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन नहीं होगा। बोर्ड 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा अलग से आयोजित करेगी। जानें पूरा बदलाव...

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board: माध्यमिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश यानी यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। शासन के आदेश के तहत अब हाईस्कूल में विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों में स्कूल स्तर पर होने वाले आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था खत्म कर दी गई है।

इसके स्थान पर इन दोनों विषयों में अब 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। यह परीक्षा यूपी बोर्ड यानी परिषद की ओर से अलग से आयोजित की जाएगी। इस संबंध में यूपी बोर्ड की ओर से विज्ञप्ति जारी की गई है। इसमें परिषद के विनियमों के अध्याय-13 के विनियम-3 में किए गए संशोधन की जानकारी दी गई है।

पहले विज्ञान और गृह विज्ञान का मूल्यांकन कैसे होता था?

- पुरानी व्यवस्था के तहत हाईस्कूल में सभी विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर ही किया जाता था।

- इसके लिए 5 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग का इस्तेमाल होता था और इस ग्रेड को अंकपत्र में भी दर्ज किया जाता था।

- अब विज्ञान और गृह विज्ञान के मामले में यह व्यवस्था बदल गई है।

अब विज्ञान और गृह विज्ञान में कितने अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी?

- संशोधित व्यवस्था के तहत विज्ञान और गृह विज्ञान दोनों विषयों में 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा बोर्ड की ओर से अलग से आयोजित की जाएगी।

- इन दोनों विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों का मूल्यांकन अब केवल स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से नहीं किया जाएगा।

यूपी बोर्ड का नोटिस:

क्या बाकी विषयों के प्रयोगात्मक मूल्यांकन में भी बदलाव हुआ है?

नहीं। विज्ञान और गृह विज्ञान को छोड़कर बाकी सभी विषयों में पहले वाली व्यवस्था जारी रहेगी। अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन स्कूल स्तर पर 5 प्वाइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर ही किया जाएगा। इसे इस तरह समझ सकते हैं:

अंकपत्र में अब क्या दिखाई देगा?

यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को मिलने वाले अंक-पत्र सह प्रमाण-पत्र में विज्ञान और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में मिले अंक दर्ज किए जाएंगे। वहीं, अन्य विषयों के प्रयोगात्मक कार्यों के लिए मिलने वाली ग्रेडिंग भी अंकपत्र में प्रदर्शित की जाएगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें