होमक्राइमUP Big News: योगी की छात्राओं को सलाह, अखिलेश बोले- सवालों से घबराती भाजपा; इस बार भद्रा से मुक्त है राखी पर्व
क्राइम

UP Big News: योगी की छात्राओं को सलाह, अखिलेश बोले- सवालों से घबराती भाजपा; इस बार भद्रा से मुक्त है राखी पर्व

UP Big News: योगी की छात्राओं को सलाह, अखिलेश बोले- सवालों से घबराती भाजपा; इस बार भद्रा से मुक्त है राखी पर्व UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई…

Amar Ujala के अनुसार28 अगस्त 2026 को 12:31 pm बजे
UP Big News: योगी की छात्राओं को सलाह, अखिलेश बोले- सवालों से घबराती भाजपा; इस बार भद्रा से मुक्त है राखी पर्व

सौजन्य से:- Amar Ujala

UP Big News: योगी की छात्राओं को सलाह, अखिलेश बोले- सवालों से घबराती भाजपा; इस बार भद्रा से मुक्त है राखी पर्व

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

छात्राओं ने सीएम को बांधी राखी, योगी की बच्चों को सलाह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्कूली बच्चों को स्मार्टफोन का इस्तेमाल कम करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि तकनीक आज के समय की जरूरत है, लेकिन इसकी अपनी सीमा भी है। स्मार्टफोन पर जरूरत से ज्यादा निर्भरता सोचने-समझने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। साथ ही, ज्यादा स्क्रीन टाइम का आंखों की रोशनी पर भी असर पड़ सकता है। पढ़ेंं पूरी खबर

इटावा में गरजे अखिलेश यादव, 'सवालों से घबराती है भाजपा'

इटावा जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सैफई में पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए। अखिलेश यादव ने महिलाओं, किसानों, शिक्षा और बढ़ती महंगाई के मुद्दों को लेकर सरकार को आड़े हाथों लिया। पढ़ें पूरी खबर

इस बार भद्रा से मुक्त है राखी पर्व, जानें राहुकाल और चंद्रग्रहण का असर

भाई-बहन के अटूट प्रेम और स्नेह का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज यानी शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं है। इससे पूरे दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त है। साथ ही, आज लगने वाले चंद्र ग्रहण की भारत में दृश्यता न होने से इसका सूतक काल भी मान्य नहीं है। धार्मिक अनुष्ठानों पर कोई प्रतिबंध नहीं है। पढ़ें पूरी खबर

किडनी देकर बचाई भाई की जान, हो चुकी थी 40 डायलिसिस

रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र की कामना के साथ उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं लेकिन दोघट की सुशीला ने भाई मुकेश शर्मा की जिंदगी बचाने के लिए अपनी एक किडनी दे दी। आठ साल पहले सिरदर्द और ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या के बाद मुकेश की दोनों किडनियां खराब हो गई थीं। करीब एक साल तक डायलिसिस के बाद जब किडनी ट्रांसप्लांट की जरूरत पड़ी तो पत्नी की किडनी उपयुक्त नहीं मिली, ऐसे में बहन ने आगे बढ़कर भाई के लिए किडनी दी। पढ़ें पूरी खबर

सूबे में आज से कमजोर पड़ेगी बारिश, बढ़ेगी उमस

उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से हो रही अच्छी बारिश के फिलहाल कमजोर पड़ने के संकेत हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सक्रिय मानसून में शुक्रवार से अगले तीन चार दिनों के लिए कमजोरी आएगी। एक सितंबर तक के लिए प्रदेश में पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभाग में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है। हालांकि इस बीच प्रदेश के तराई व कुछ अन्य जिलों में हल्की बारिश जारी रह सकती है। शुक्रवार के लिए प्रदेश के 19 जिलों में गरज चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। पढ़ें पूरी खबर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें