होम›शिक्षा-करियर›यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बोले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कहा- अगले महीने गठबंधन में सीट बंटवारे पर होगी चर्चा
शिक्षा-करियर

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बोले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कहा- अगले महीने गठबंधन में सीट बंटवारे पर होगी चर्चा

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बोले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कहा- अगले महीने गठबंधन में सीट बंटवारे पर होगी चर्चा आजमगढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, बोले- यूपी की सभी 403 सीटो…

ETV Bharat के अनुसार16 सितंबर 2026 को 02:04 am बजे
यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बोले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कहा- अगले महीने गठबंधन में सीट बंटवारे पर होगी चर्चा

सौजन्य से:- ETV Bharat

यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर बोले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, कहा- अगले महीने गठबंधन में सीट बंटवारे पर होगी चर्चा

आजमगढ़ पहुंचे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, बोले- यूपी की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी संगठन सृजन इसी माह होगा पूरा

By ETV Bharat Uttar Pradesh Team

Published : September 16, 2026 at 7:08 AM IST

आजमगढ़: कांग्रेस के यूपी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने आजमगढ़ में बड़ा बयान देते हुए कहा कि फिलहाल संगठन का काम इसी महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है. इसके बाद अगले महीने सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा होगी और गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा. दरअसल राजेंद्र पाल गौतम मंगलवार को जिले के जमालपुर में आयोजित राजभर समाज और मूल निवासी समाज पार्टी की बैठक में शिरकत की. इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया.

मीडिया से बातचीत में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चला रही है. पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि प्रदेश के 134 जिलों और शहरों में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए AICC ऑब्जर्वर और स्टेट ऑब्जर्वरों ने करीब एक महीने तक जमीनी स्तर पर काम किया है. अब संगठन सृजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसी माह उत्तर प्रदेश कांग्रेस का संगठन ऊपर से लेकर नीचे तक घोषित कर दिया जाएगा.

वहीं कांग्रेस प्रभारी ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया है. उनका आरोप है कि सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है और निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है. उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा महंगी होने से गरीब, मजदूर, किसान, दलित, वंचित और सामान्य वर्ग के बड़ी संख्या में लोगों के लिए शिक्षा मुश्किल होती जा रही है.

राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि सरकार के संरक्षण में एक खास वर्ग का वर्चस्व बढ़ रहा है और दूसरे वर्गों की अनदेखी की जा रही है. उन्होंने कहा कि मूल निवासी और दलित-वंचित समाज के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उन्होंने कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि खेत और आवासीय जमीन के पट्टे, एससी-एसटी अत्याचार निवारण कानून, बैंकों का राष्ट्रीयकरण, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में आरक्षण, सूचना का अधिकार, खाद्य सुरक्षा का अधिकार और शिक्षा के अधिकार जैसे कदम कांग्रेस सरकारों के दौरान उठाए गए.

कांग्रेस प्रभारी ने स्पष्ट किया कि पार्टी प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है. उन्होंने कहा कि गठबंधन में जिन सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे, वहां भी कांग्रेस उनके प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेगी. इसलिए पार्टी की तैयारी केवल कांग्रेस के हिस्से में आने वाली सीटों तक सीमित नहीं है. INDIA गठबंधन को लेकर राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस बड़ा और प्रमुख दल होने के नाते अपने गठबंधन सहयोगियों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी समझती है.

यह भी पढ़ें:यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस ने घोषित की नई मीडिया टीम, प्रियंका गुप्ता बनीं वाइस चेयरपर्सन

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें