होमराजनीतियूपी की सियासी नब्ज टटोलने के लिए तीसरी बार लखनऊ आ रहे विनोद तावड़े, अवध और पुर्वांचल का परखेंगे माहौल
राजनीति

यूपी की सियासी नब्ज टटोलने के लिए तीसरी बार लखनऊ आ रहे विनोद तावड़े, अवध और पुर्वांचल का परखेंगे माहौल

यूपी बीजेपी का प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े तीसरी बार लखनऊ आ रहे हैं। इस पर उनका फोकस अवध और पूर्वांचल पर रहेगा। वह क्षेत्र से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं संग बैठकें करेंगे। लखनऊः बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद…

Navbharat Times के अनुसार16 सितंबर 2026 को 01:04 am बजे
यूपी की सियासी नब्ज टटोलने के लिए तीसरी बार लखनऊ आ रहे विनोद तावड़े, अवध और पुर्वांचल का परखेंगे माहौल

सौजन्य से:- Navbharat Times

यूपी बीजेपी का प्रभारी बनने के बाद विनोद तावड़े तीसरी बार लखनऊ आ रहे हैं। इस पर उनका फोकस अवध और पूर्वांचल पर रहेगा। वह क्षेत्र से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं संग बैठकें करेंगे।

लखनऊः बीजेपी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े प्रदेश की सियासी नब्ज टटोलेंगे। इसके लिए वह बुधवार को लखनऊ पहुचेंगे। इस दौरान वह लगातार अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे। क्षेत्र से लेकर जिला स्तर तक के कार्यकर्ताओं संग बैठकें करेंगे। साथ ही वह पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। इस फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति तैयार होगी।

वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी मंगलवार देर रात लखनऊ पहुंच गए। वह बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ समन्वय बैठक करेंगे।

विनोद तावड़े का तीसरा यूपी दौरा

बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े 18 अगस्त को प्रदेश के प्रभारी बने थे। उसके बाद से उनका यह प्रदेश का तीसरा दौरा है। पहली बार उन्होंने लखनऊ में पदाधिकारियों संग बैठक कर फीडबैक लिया था। दूसरी बार राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष संग लखनऊ आए थे और कानपुर का भी दौरा किया था। इस बार वह अवध और पूर्वांचल में सियासी माहौल परखेंगे। इसके साथ ही संगठन और पार्टी की तैयारियों को दिशा देंगे।

ये है तावड़े का कार्यक्रम

तावड़े बुधवार शाम को लखनऊ पहुंचेंगे। यहां से 17 और 18 सितंबर को वह गोरखपुर जाएंगे और गोरखपुर क्षेत्र की बैठक करेंगे। उसके बाद अवध क्षेत्र की बैठक के लिए 19 और 20 सितंबर को अयोध्या जाएंगे। काशी क्षेत्र की बैठक प्रयागराज में 21 और 22 सितंबर को करेंगे। वह क्षेत्रीय पदाधिकारियों के अलावा जिलाध्याक्षों, प्रभारियों के साथ भी बैठकें करेंगे। इन बैठकों में निचले स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर उनका जोर होगा। क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के मजबूत और कमजोर पक्ष पर फीडबैक लेंगे। वर्तमान विधायकों के कामकाज के साथ ही संभावित प्रत्याशियों पर भी चर्चा करेंगे।

क्या है असल मकसद ?

विनोद तावड़े के इस दौरे का मुख्य मकसद है कि प्रदेश के सियासी माहौल को समझकर आगे की दिशा तय की जाए। इसमें अपनी पार्टी के साथ ही विपक्षियों के कमजोर और मजबूत पक्ष को भी समझने की कोशिश होगी। संगठन, सरकार के कामकाज, प्रत्याशियों की स्थिति और संभावित प्रत्याशियों को लेकर लोगों की राय लेंगे। इस राय के आधार पर वह आगे की चुनावी रणनीति तैयार करेंगे। इससे चुनाव के लिए बेहतर रोडमैप तैयार किया जा सकेगा।

लेखक के बारे मेंप्रशांत सिंहप्रशांत सिंह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर हैं। पत्रकारिता में उनका 1.5 साल का अनुभव है। वह अभी उत्तर-प्रदेश और उत्तराखंड टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, आंध्र-प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब-हरियाणा, गोवा समेत नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों की खबरों पर काम किया। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत नवभारत टाइम्स अखबार से की थी।प्रशांत सिंह को देश-विदेश की राजनीति के बारे में लिखना बेहद पसंद है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों को अपनी टीम के साथ कवर किया है। इसके साथ ही उन्हें हिंद-प्रशांत महासागर और वेस्ट एशिया की जियोपॉलिटिक्स को समझने और उस पर लिखने में गहरी दिलचस्पी है।प्रशांत सिंह ने दिल्ली की गुरु गोबिंद सिंह इन्द्रप्रस्थ युनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली की साउथ एशियन यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने अपनी मास्टर्स खत्म होने के बाद मीडिया जगत में कदम रखा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें