यूपी की सियासत में 'बहुओं' की बारी, डिंपल यादव से लेकर चारू चौधरी तक संभाल रही मोर्चा
सीजेपी के प्रोटेस्ट में सांसद डिंपल यादव की मौजूदगी और आरएलडी की स्वाभिमान रैली में चारू चौधरी के मोर्चा संभालने के बाद अब यूपी की राजनीति में महिला नेताओं की भूमिका बढ़ती हुई नजर आ रही है। लखनऊ: सहारनपुर में पिछले हफ्ते…

सौजन्य से:- Navbharat Times
सीजेपी के प्रोटेस्ट में सांसद डिंपल यादव की मौजूदगी और आरएलडी की स्वाभिमान रैली में चारू चौधरी के मोर्चा संभालने के बाद अब यूपी की राजनीति में महिला नेताओं की भूमिका बढ़ती हुई नजर आ रही है।
लखनऊ: सहारनपुर में पिछले हफ्ते आरएलडी की स्वाभिमान रैली में जयंत चौधरी के साथ उनकी पत्नी चारू चौधरी भी मंच पर आई और माइक भी संभाला। उन्होंने कहा कि किसी को किसी का अपमान करने का अधिकार नहीं है। इसे एक सामान्य राजनीतिक रैली के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए, क्योंकि राजनीति में कुछ भी बेवजह नहीं होता।
पिछले कुछ वक्त से समाजवादी पार्टी में भी सांसद डिंपल यादव की राजनीतिक मौजूदगी ज्यादा नजर आ रही है। तो क्या चारू चौधरी के मंच पर आने को भी राजनीति में एक दस्तक माना जाए, खासकर जब अगले साल यूपी विधानसभा चुनाव होने हैं।
महिला चेहरों को कर रहे आगे
20 जुलाई को सीजेपी के संसद मार्च के दौरान डिंपल यादव सड़क पर प्रदर्शनकारियों के साथ दिखाई दीं। संसद के भीतर सरकार पर अखिलेश हमला कर रहे थे और डिंपल सड़क पर आंदोलन कर रहे युवाओं के बीच थी। दूसरी तरफ, चारू चौधरी की आरएलडी में भूमिका को लेकर कुछ कहना जल्दबाजी होगी, लेकिन इतना साफ है कि यूपी की राजनीति में अब महिला चेहरों की पहले से ज्यादा जरूरत महसूस हो रही है।
आरएलडी बढ़ाना चाहती है अपना दायरा
चारू ऐसे वक्त में मंच पर आई, जब जयंत चौधरी और अखिलेश यादव की पुरानी दोस्ती की जगह राजनीतिक कटुता लेती दिख रही है। अखिलेश के 'चवन्नी को रुपया बनाने' वाले तंज पर जयंत ने इसे जाट समाज के अपमान से जोड़ दिया। जाट राजनीति से आगे निकलकर अब आरएलडी दायरा बढ़ाने की कोशिश में दिख रही है।
बैलेंस बनाने की कोशिश
एसपी में अखिलेश और डिंपल की राजनीति में यह बैलेंस फैक्टर पहले से दिखता है। अखिलेश की राजनीति अक्सर टकराव वाली और आक्रामक दिखती है, लेकिन डिंपल का सार्वजनिक अंदाज अपेक्षाकृत नरम है। वह महिलाओं, युवाओं और सामाजिक मुद्दों के बीच पार्टी की मौजूदगी को अलग तरीके से सामने रखती हैं। अब चर्चा यह भी है कि क्या आरएलडी भी इसी बैलेंसिंग फैक्टर को अपनाने की कोशिश कर रही है।
चारू महिलाओं तक पहुंचने का बन सकती हैं माध्यम
जयंत जहां चौधरी चरण सिंह की विरासत की बात करते हैं, वहीं चारू दूसरे वर्गों तक पहुंचने का माध्यम बन सकती हैं- खासकर महिलाओं के बीच। वैसे आरएलडी की क्या रणनीति है, यह उसके अगले कदम से पता चलेगा। क्या चारू महिलाओं के बीच पार्टी का चेहरा बनेंगी या फिर वह सिर्फ जयंत के राजनीतिक संघर्ष में पारिवारिक समर्थन देने तक सीमित रहेंगी? इनके जवाब तभी मिलेंगे।
युवाओं ने बदली है सोच
सीजेपी आंदोलन और फिर उसके असर ने भी राजनीतिक दलों की रणनीति बदली है या फिर वे बदलने की कोशिश में हैं। आंदोलन ने पार्टियों को यह अहसास कराया है कि युवाओं और महिलाओं को सिर्फ सामान्य वोटर मानने के बजाय ओपिनियन मेकर की तरह देखा जाना चाहिए। इसलिए अब सभी दलों के नेता सोशल मीडिया पर अलग अंदाज में दिख रहे हैं और युवाओं से कनेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं। महिला आरक्षण और परिसीमन बिल को लेकर चल रही खींचतान के बीच दलों को महिला चेहरों को आगे लाना रणनीतिक रूप से भी फायदेमंद लग रहा है, तो यह अच्छा ही है।
💬NBT चर्चा
क्या झारखंड-पंजाब स्टेट में भी एजुकेशन मिनिस्टर का इस्तीफ होना चाहिए?
लेखक के बारे मेंपूनम पाण्डेपूनम पाण्डे नवभारत टाइम्स के नेशनल ब्यूरो में ब्यूरो चीफ हैं। बीजेपी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और राष्ट्रीय राजनीति के साथ ही इंडियन आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और रक्षा मामले कवर करती हैं। साल 2014 से देश की संसद भी कवर कर रही हैं। नवभारत टाइम्स से पहले सीएनबीसी आवाज और आजतक न्यूज चैनल में काम कर चुकी हैं। कुमांऊ यूनिवर्सिटी, नैनीताल से ऑर्गेनिक केमेस्ट्री में M.Sc करने के बाद IIMC (New Delhi Campus) से रेडियो-टीवी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में एमए किया। चेवनिंग फेलो (Chevening Fellow) हैं, जो यूके (United Kingdom) के फॉरेन, कॉमनवेल्थ एंड डिवेलपमेंट ऑफिस (FCDO) की फेलोशिप है।... और पढ़ें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

UP में पलटी मारेगा मौसम! लखनऊ समेत इन 20 जिलों में बारिश का अलर्ट

Varanasi News: शिवपुर में बस की टक्कर से ठेकेदार की मौत

कानपुर में दवा कारोबारी हत्याकांड में बेटा गिरफ्तार, नौकर का दावा- शालू ने नहीं सुब्रत ने करवाई पिता की हत्या - kanpur vineet minocha murder case son subrat arrested confronted with shalu during probe


