यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, केंद्रीय ऑब्जर्वर टटोल रहे जनता की नब्ज, बूथ स्तर तक मॉनिटरिंग
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जिलों से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी गई है। लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में संगठ…

सौजन्य से:- Navbharat Times
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जिलों से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी गई है।
लखनऊ: आगामी विधानसभा चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। जिलों से लेकर बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी गई है। केंद्रीय ऑब्जर्वरों के दौरे के दौरान प्रदेश से लेकर जिलास्तर तक पार्टी के पदाधिकारियों की भूमिका में परिवर्तन के संकेत मिलने से चर्चाएं तेज हो गई हैं।
केंद्रीय ऑब्जर्वर ले रहे फीडबैक
पार्टी हाईकमान की ओर से भेजे गए केंद्रीय ऑब्जर्वर लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आम जनता से फीडबैक ले रहे हैं। इस प्रक्रिया का मकसद जमीनी स्तर पर पार्टी की स्थिति का आकलन करना और संगठन की मजबूती के लिए जरूरी बदलावों की रूपरेखा तैयार करना है।
ऑब्जर्वर बूथ स्तर तक कर रहे मॉनिटरिंग
पार्टी सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय ऑब्जर्वर बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और स्थानीय मुद्दों पर जनता के रुझान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसके आधार पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर कांग्रेस नेतृत्व को सौंपी जाएगी। रिपोर्ट में संगठन की कमजोर कड़ियों, क्षेत्रीय चुनौतियों और संभावित सुधारों के सुझाव शामिल होंगे।
प्रदेश और जिला स्तर तक होगा बदलाव
बताया जा रहा है कि फीडबैक के आधार पर प्रदेश और जिला स्तर के संगठन में व्यापक फेरबदल किया जा सकता है। कई ऐसे पदाधिकारी, जिनका प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा है, उनकी जिम्मेदारियां बदली जा सकती हैं। वहीं, सक्रिय और जमीनी स्तर पर प्रभावी नेताओं को संगठन में अधिक महत्वपूर्ण भूमिका दिए जाने की संभावना है।
संभावित बदलाव पर टिकीं नजरें
राजनीतिक जानकारों का मनना है कि विधानसभा चुनाव से पहले संगठनात्मक बदलाव कांग्रेस की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा हो सकता है। यदि यह कवायद सफल रही तो पार्टी को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने और चुनावी मैदान में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं, आगामी दिनों में प्रदेश संगठन में होने वाले संभावित बदलावों पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजरें टिकी हुई हैं। चर्चा है कि प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक जल्द ही बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
जनता के बीच सक्रियता बनेगा मानक
सूत्रों की मानें तो आगामी चुनावी मुकाबले में प्रभावी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए मजबूत बूथ नेटवर्क सबसे अहम है। इसी कारण संगठन के पुनर्गठन में बूथ और मंडल स्तर की इकाइयों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। पार्टी का फोकस ऐसे पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ को आगे लाने पर है, जो जनता के बीच लगातार सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दो पर पार्टी की आवाज को मजबूती से उठा सकते हैं।
लेखक के बारे मेंज्ञानेश्वर प्रसादज्ञानेश्वर प्रसाद, नवभारत टाइम्स लखनऊ में विशेष संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं। वे पिछले 21 वर्षों में क्राइम, जिला प्रशासन, यूपीएमआरसी समेत कई बीटों को कवर कर चुके हैं। लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भी रिपोर्टिंग की है। वे हिंदुस्तान, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम करने के बाद नवभारत टाइम्स, लखनऊ में जिला प्रशासन से जुड़े विभागों व क्राइम की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। वे लखनऊ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर और उत्तराखंड यूनिवर्सिटी से एलएलएम हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by CM Sarkar Geeta Reporter
संबंधित ख़बरें

लखनऊ में भारी बारिश के चलते स्कूल-कॉलेज बंद: भारी बारिश के चलते डीएम ने जारी किया आदेश, 2 दिनों से लगातार हो रही बरसात - Lucknow News

लखनऊ में थमने का नाम नहीं ले रही बारिश, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड

कानपुर में 32 घंटे से लगातार बारिश जारी: 12वीं तक के स्कूल बंद; सितंबर में 45 साल बाद रिकॉर्ड टूटा, CSJMU में परीक्षा रद्द - Kanpur News


