होम›बिज़नेस›यूपी: 'आज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि...', सीट शेयरिंग पर कांग्रेस प्रभारी की सपा को दो टूक
बिज़नेस

यूपी: 'आज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि...', सीट शेयरिंग पर कांग्रेस प्रभारी की सपा को दो टूक

यूपी: 'आज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि...', सीट शेयरिंग पर कांग्रेस प्रभारी की सपा को दो टूक यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने हालांकि ये भी कहा कि सीट शेयरिंग की बात आएगी तो हम भारत के संविधान की तरह लचीले हैं.…

ABP News के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 03:04 am बजे
यूपी: 'आज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि...', सीट शेयरिंग पर कांग्रेस प्रभारी की सपा को दो टूक

सौजन्य से:- ABP News

यूपी: 'आज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि...', सीट शेयरिंग पर कांग्रेस प्रभारी की सपा को दो टूक

यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने हालांकि ये भी कहा कि सीट शेयरिंग की बात आएगी तो हम भारत के संविधान की तरह लचीले हैं. थोड़ा झुकना पड़ा तो झुकेंगे.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने रविवार (4 अक्टूबर) को सीट शेयरिंग पर समाजवादी को दो टूक जवाब दे दिया. उन्होंने कहा कि आज मैं साफ कर देना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी और सबसे बड़ी पार्टी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को नई दिशा दी है. आज इस बात से तो कोई इंकार नहीं कर सकता है.

राजेंद्र पाल गौतम ने आगे कहा, "सीट शेयरिंग की बात है तो मैं शुरू से कह रहा हूं कि हमें अक्टूबर महीने में ही सीट शेयरिंग का मामला निपटा देना चाहिए ताकि जो भी व्यक्ति चुनाव लड़ रहे हैं उन्हें काम करने का समय मिले. जिन दलों के साथ हमारा INDIA ब्लॉक में गठबंधन है, वे सभी लोग जिम्मेदार हैं."

'थोड़ा झुकना पड़ा तो झुकेंगे'

उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में मुख्य तौर पर दो पार्टियां, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी है. दोनों जिम्मेदार हैं, एक-दूसरे का सम्मान भी करते हैं, हमें एक-दूसरे को साथ लेकर भी चलना है. हिस्सेदारी और सम्मान बराबर होना चाहिए. गौतम ने कहा कि ये मैं शुरू से कह रहा हूं कि सीट शेयरिंग की बात आएगी तो हम भारत के संविधान की तरह लचीले हैं. थोड़ा झुकना पड़ा तो झुकेंगे."

'कुर्सी से ज्यादा देश का संविधान जरूरी'

'क्या आप अन्य दलों को भी (INDIA ब्लॉक में)शामिल करेंगे?' के सवाल पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, "हमारे लिए किसी भी कुर्सी से ज्यादा महत्वपूर्ण है, देश को, देश के संविधान को और लोकतंत्र को बचाना. देश को बचाने के लिए, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए जो भी लोग इस मुहीम में साथ आना चाहते हैं, जो संविधान को मानते हैं, जो लोकतंत्र पर भरोसा करते हैं, जो नहीं चाहते हैं कि देश नफरत से चले, उन सभी का स्वागत है." उन्होंने आगे कहा कि बहुत सारी पार्टियां तो ऐसी हैं जिसे बीजेपी ने ही तैयार किया है. वे पार्टियां उन्हीं की मदद से चल रही हैं.

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें