होम›बिज़नेस›'विपक्ष चाहता है... अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, वोट दे और घर चला जाए', लखनऊ में जमकर बरसे ओवैसी - aimim president asaduddin owaisi slams opposition on muslim political share
बिज़नेस

'विपक्ष चाहता है... अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, वोट दे और घर चला जाए', लखनऊ में जमकर बरसे ओवैसी - aimim president asaduddin owaisi slams opposition on muslim political share

'विपक्ष चाहता है... अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, वोट दे और घर चला जाए', लखनऊ में जमकर बरसे ओवैसी एआइएमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में विपक्षी गठबंधन और यूपी में मुस्लिम राजनीतिक भागीदारी को लेकर सपा समेत विपक्षी दलो…

jagran.com के अनुसार5 अक्टूबर 2026 को 04:04 am बजे
'विपक्ष चाहता है... अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, वोट दे और घर चला जाए', लखनऊ में जमकर बरसे ओवैसी - aimim president asaduddin owaisi slams opposition on muslim political share

सौजन्य से:- jagran.com

'विपक्ष चाहता है... अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, वोट दे और घर चला जाए', लखनऊ में जमकर बरसे ओवैसी

एआइएमआइएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में विपक्षी गठबंधन और यूपी में मुस्लिम राजनीतिक भागीदारी को लेकर सपा समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

HighLights

- ओवैसी ने मुस्लिम राजनीतिक भागीदारी पर विपक्षी दलों को घेरा।

- मुस्लिमों को केवल वोट देने तक सीमित नहीं रहना चाहिए।

- समुदाय को अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए आवाज उठानी होगी।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। AIMIM अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में विपक्षी गठबंधन और उत्तर प्रदेश में मुस्लिम राजनीतिक भागीदारी को लेकर समाजवादी पार्टी समेत विपक्षी दलों पर निशाना साधा।

रविवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में ओवैसी ने सपा से गठबंधन के सवाल पर कहा हमने अपनी बात कह दी है। बिहार में जो हुआ, वो सबने देखा है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय मुस्लिम मतदाताओं की जरूरत महसूस की जाती है, लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी देने के सवाल पर उन्हें पीछे रखा जाता है।

ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों की भूमिका केवल वोट देने तक सीमित रखने की राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए, भइया का जिंदाबाद करे, उन्हें वोट दे और फिर अपने घर चला जाए। उनका कहना था कि मुसलमानों को अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए खुद आवाज उठानी होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल नहीं चाहते कि उत्तर प्रदेश में मुसलमानों की कोई बड़ी राजनीतिक पार्टी खड़ी हो और समुदाय की राजनीतिक हिस्सेदारी बढ़े। ओवैसी ने कहा कि एआइएमआइएम इसी राजनीतिक भागीदारी के सवाल को लेकर अपनी बात जनता के बीच रख रही है।

एआइएमआइएम अध्यक्ष ने मुसलमानों पर अत्याचार और मस्जिदें गिराए जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में समुदाय को राजनीतिक रूप से अपनी आवाज मजबूत करनी होगी।

Powered by CM Sarkar Geeta Reporter

संबंधित ख़बरें